फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शिकोहाबाद में कपड़ा कारोबारी के पांच मंजिला मकान में लगी भीषण आग, इस तरह पाया गया काबू, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2022 08:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
fire in textile trader house - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कटरा बाजार स्थित कपड़े के थोक कारोबारी के पांच मंजिला मकान में शनिवार को सुबह साढे़ 11 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां तीन घंटे तक आग बुझाने में जुटी रहीं। तब आग पर काबू पाया जा सका। मकान के अंदर रखे रसोई गैस सिलिंडर निकाल लेने से बड़ा हादसा होने से बच गया। आग मकान की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल में लगी होने के कारण फिरोजाबाद नगर निगम से एयरलिफ्ट मशीन को मंगाया।  मकान की लंबाई अधिक, आगे संकरा तथा पीछे चौड़ाई होने के कारण फायर कर्मियों को दिक्कत हुई। सतर्कता बरते हुए आसपास की दुकानों को बंद करा दिया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। एसडीएम शिव ध्यान पांडेय एवं सीओ कमलेश कुमार थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों का सहयोग करने के साथ भीड़ को हटवाया। 
विज्ञापन

2 of 7
पांच मंजिला मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
कटरा बाजार निवासी प्रभात राठौर प्रभात क्लॉथ स्टोर के नाम से कपड़े का थोक कारोबार करते हैं। दुकान के ऊपर ही आवास बना हुआ है। मकान की तीसरी मंजिल से ऊपर की ओर बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। मकान स्वामी के साथ-साथ आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। शिकोहाबाद की फायर ब्रिगेड के साथ ही एफएसओ फिरोजाबाद दुर्गेश कुमार फिरोजाबाद की तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लेकर शिकोहाबाद पहुंच गए। इसके अलावा टूंडला, जसराना एवं सिरसागंज की गाड़ियों को बुला लिया। पास के कोल्ड स्टोरेज से पानी उपलब्ध हो जाने के साथ ही आग बुझाने में काफी आसानी रही। आग मकान की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल में लगी होने के कारण फिरोजाबाद नगर निगम से एयरलिफ्ट मशीन को मंगाया। 
विज्ञापन

3 of 7
घर को आंखों के सामने जलता देख बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम शिव ध्यान पांडेय एवं सीओ कमलेश कुमार थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड कर्मियों का सहयोग करने के साथ भीड़ को हटवाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू नहीं पाया गया। तब तक कटरा बाजार के दुकानदारों में दहशत फैली रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि प्रभात क्लॉथ स्टोर के संचालक के घर लगी आग से लाखों का नुकसान हुआ है। मकान स्वामी ने कितना नुकसान हुआ अभी तक कुछ बताया नहीं है। 

4 of 7
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

आसपास की बीस दुकानें कराई बंद 

आग के दौरान चिल-चिलाती धूप के साथ ही नगर निगम की एयर लिफ्ट में खड़े होकर आग की लपटों के बीच आग को काबू करने में जुटे थे। मकान के अंदर से लपटे निकल रहीं थी वहीं दूसरी ओर चिलचिलाती धूप थी। मुख्य बाजार में आग लगने के बाद पुलिस ने मकान के आसपास की बीस दुकानों को बंद करा दिया था। दुकानों को बंद कराने के बाद भी दुकानदार वहीं खड़े रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
आग बुझाने के प्रयास में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मकान के अंदर से निकाले तीन रसोई गैस के सिलिंडर 

जिस मकान में आग लगी थी उसमें तीन रसोई गैस के सिलिंडर रखे हुए थे। यदि रसोई गैस के सिलिंडर बाहर नहीं निकलते तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि आग फैलती तो सिलिंडरों के धमाके के साथ फटने की आशंका थी। फायरकर्मियों की मदद से सिलिंडर बाहर निकाले गए। 

तीन घंटे तक कटरा बाजार में दौड़ती रही दहशत

पांच मंजिला मकान की ऊपरी तीन मंजिल में लगी भीषण आग ने मकान में रखा सामान और फर्नीचर के साथ ही नकदी और अन्य घरेलू सामान जला कर राख हो गया। मकान की ग्राउंड फ्लोर पर दुकान बनाई हैं, जो खाली थी। दूसरी मंजिल पर भी सामान भरा हुआ है। लेकिन तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल पर अचानक सुबह साढ़े 11 बजे आग लग गई। जिससे तीनों मंजिलों में रखा लाखों रुपये का सामान, नकदी और अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया।

विज्ञापन

6 of 7
मकान से निकलती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला

अचानक उठने लगा धुआं 

कटरा बाजार में प्रभात चंद्र राठौर के मकान में सुबह साढ़े 11 बजे के करीब अचानक धुआं उठने लगा। धुआं को देख मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहे प्रभात चंद्र राठौर और उनका पुत्र अंकित राठौर, पुत्रवधू सोनम और तीन पौत्र-पौत्री मौजूद थे। आग की जानकारी होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और मकान में रह रहे परिवारीजनों को नीचे उतारा और सामने दुकान में बैठा दिया। इसके बाद मकान में रखे गैस सिलिंडरों को भी निकाल कर बाहर कर दिया। 

मकान की लंबाई अधिक होने से आग बुझाने में आई दिक्कत

मकान की लंबाई अधिक, आगे संकरा तथा पीछे चौड़ाई होने के कारण फायर कर्मियों को दिक्कत हुई। हालात यह थे कि एक कमरे की आग बुझाते तो दूसरे कमरे से आग की लपटें निकलने लगती। जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आगे आग बुझा रहे थे, तभी पांचवीं मंजिल से बड़ी तेज आग की लपटें निकलने लगीं थी। पांचवीं मंजिल की आग बुझाई तो चौथी मंजिल के पीछे के कमरों से आग की लपटें उठने लगी। फायर कर्मचारियों ने मकान पर तीन तरफ से पानी की बौछार की। इसके बाद कटरा बाजार की सड़क की तरफ भी दो जंगले का बीच का हिस्सा निकाल कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एयरलिफ्ट से पांच मंजिला मकान में पहुंचे दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

वाटर वर्क्स से लिया पानी

आग बुझाने के लिए पानी की कमी दिखी तो चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने तत्काल वाटर वर्क्स के कर्मचारियों को नलकूप चालू कर पानी देने के निर्देश दिए। इसके बाद दमकलों ने वाटर वर्क्स से पानी लेकर आग बुझाई। 

प्रशासन से मुआवजा की मांग

कपड़ा कारोबारी प्रभात राठौर के यहां आग लगने की जानकारी होने पर व्यापारी नेता ठाकुर सुदीप सिंह, राजेश गुप्ता, मुकेश गौड़, इसरार बब्बू, कुलदीप गुप्ता, प्रिंस जैन, अरुण गुप्ता, अजय मित्तल और सीए अवधेश पाठक पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से आग से हुए नुकसान की भरपाई का आकलन कराके मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें