फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के 'सम्मान' में प्रशासन की अनदेखी से आहत परिजन, 25 जून से करेंगे आमरण अनशन

Sun, 23 Jun 2019 11:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 5
शहीद पंकज सिंह नौहवार
मथुरा के नौहझील क्षेत्र निवासी पंकज नौहवार की शहादत को चार माह गुजर गए, मगर अभी तक उसका स्मारक नहीं बनवाया गया है। प्रशासन की अनदेखी से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। स्मारक बनवाने की मांग को लेकर 25 जून से शहीद का परिवार आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन

2 of 5
जांबाज पंकज नौहवार का पार्थिव शरीर ले जाता सेना का वाहन
बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी 2019 को बड़गांव (जम्मू-कश्मीर) में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाने में गांव जरेलिया निवासी पंकज सिंह नौहवार पुत्र नोहबत सिंह शहीद हो गए थे। उस वक्त जिला प्रशासन ने उनके नाम पर शहीद स्मारक बनाने की घोषणा की थी।  
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
प्रशासन ने उसका स्मारक बनाने के लिए भूमि का तो चयन कर लिया, मगर अभी तक काम शुरू नहीं किया है। इससे शहीद के परिजनों व ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीण प्रताप सिंह, प्रेमचंद ने बताया कि चार माह बाद भी शहीद स्मारक पर कोई काम नहीं चला। 

4 of 5
फाइल फोटो
शहीद के पिता नोहबत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने उसके शहीद पुत्र का अंतिम संस्कार कराया था, पहले उसी जमीन पर शहीद स्मारक की प्रशासन ने घोषणा की थी। अब प्रशासनिक अधिकारी उस जमीन पर शहीद स्मारक को लेकर आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद पंकज नौहवार - फोटो : अमर उजाला
शहीद पंकज सिंह नौहवार के नाम पर मार्ग का नामकरण भी नहीं हुआ है। अपनी मांगों को लेकर अब पंकज नौहवार का पूरा परिवार 25 जून को शहीद के अंतिम संस्कार वाले स्थान पर आमरण अनशन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें