क्रिकेट की पिच पर धुंआधार एंकरिंग करने वाली अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने बुधवार को अपने बेटे वीर कौशल के साथ ताजमहल देखा। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। लाल रंग की साड़ी में पहुंची मंदिरा बेदी को ताजमहल पर पर्यटकों ने जब पहचाना तो उनके संग सेल्फी लेने की होड़ मच गई। मंदिरा बेदी मंगलवार को आगरा आईँ थीं।
विज्ञापन
2 of 5
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने अपने बेटे संग देखा ताजमहल
- फोटो : इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर
संगमरमरी सफेद ताजमहल के साये में मंदिरा बेदी ने भारतीय परिधान की लाल साड़ी पहनी। इस साड़ी में वे बेहद खूबरसूरत लग रही हैं। ताजमहल के दीदार करने के बाद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने में उन्होंने टेंपल ऑफ लव कैप्शन लिखा है। मंदिरा के चेहरे से ताजमहल देखने की खुशी को साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल पर अपने बेटे के साथ फोटो खिंचाती मंदिरा बेदी
- फोटो : इंस्टाग्राम से ली गई तस्वीर
मंदिरा ने ताजमहल पर अपने बेटे के साथ फोटो खिंचाए। बताते हैं कि ताजमहल की पच्चीकारी को काफी करीबी से देखा और इसकी जानकारी ली।
4 of 5
अभिनेत्री मंदिरा बेदी
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरा बेदी मंगलवार को आगरा में आईं थीं। यहां उन्होंने पत्रकारों से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी बेबाक राय भी रखी थी। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि साड़ी को वह वर्सटाइल ड्रेस मानती हैं। साड़ी ही एक ऐसी ड्रेस है जिसे कई तरीकों से विभिन्न मौकों पर पहना जा सकता है। महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारों में बच्चों को महिला की इज्जत करना सिखाना चाहिए। क्योंकि जब तक हम अपने बच्चों को एक महिला की इज्जत करना नहीं सिखाएंगे, देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकती।
बुटीक में महिलाओं संग मंदिरा बेदी
- फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल ने हमें बहुत बेहतरीन और युवा खिलाड़ी दिए हैं। जिसकी बदौलत विश्वकप में कई खिलाड़ियों को चोटिल होने के बाद भी बेहतर युवा खिलाड़ियों की लाइन लगी है। इस वक्त भारत का क्षेत्ररण और गेंदबाजी लाइनअप बेहतरीन हैं। उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ की।