आगरा की आवास विकास कॉलोनी में 14 मार्च की शाम सेंट्रल पार्क मार्ग पर बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई थी। पुलिस घटना को सड़क हादसा मानकर बैठ गई थी, जबकि घरवालों ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए। जिसमें चौंकाने वाला सच सामने आया। युवक-युवती की जान लुटेरों के झपट्टे से गई थी। मृतक के परिजनों ने जासूस की तरह आरोपियों को खोज निकाला। सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया।
14 मार्च को नगला अजीता निवासी 22 वर्षीय युवती और पवन देव बुलेट बाइक पर सेंट्रल पार्क रोड होते हुए घर की तरफ आ रहे थे। उनकी बाइक एक लोडिंग टेंपो में जा घुसी थी। पवन देव की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि युवती ने दो घंटे बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को हादसा माना। घरवालों को भी यही बताया। मामले में टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।