साल 2018 में आगरा में ऐसी घटनाएं हुईं, जो बदनुमा दाग से कम नहीं हैं। जहां 18 दिसंबर को हुई दो घटनाओं ने ताजनगरी समेत पूरे देश को झकझोर दिया तो वहीं साल के बाकी दिन भी सुकून से नहीं गुजरे। हर माह कोई न कोई ऐसी घटना हुई, जो कानून व्यवस्था के मुंह पर तमंचा थी। चाहे वो हिरासत में मौत का मामला हो या फिर खाकी के वेश में लुटेरे। जानिए कब कब हुई यह शर्मनाक घटनाएं...
विज्ञापन
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
2 of 11
संजलि हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
संजलि हत्याकांड
18 दिसंबर, 2018...यह तारीख भुलाए नहीं भूली जाएगी। इस तारीख को ताजनगरी में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। स्कूल से लौट रही 10वीं की छात्रा संजलि को जिंदा जला दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। संजलि को किसी और ने नहीं बल्कि उसके ताऊ के लड़के योगेश ने जिंदा जलाया था। संजलि हत्याकांड ने केवल आगरा में ही नहीं पूरे देश को झकझोर दिया।
विज्ञापन
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
आगरा में 18 दिसंबर को ही बीटेक की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। इस घटना के चारों आरोपी पास के ही गांव बहादुरपुर के निकले। पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में चार युवकों दोनों को पकड़ लिया। मारपीट की। इसके बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में चारों आरोपी जेल जा चुके हैं। यह घटना ने दिल्ली के निर्भयाकांड जैसी थी।
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
4 of 11
घर में लटके मिले मां और तीन बच्चों के शव
- फोटो : अमर उजाला
तीन बच्चों की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी
23 दिसंबर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव नगला गड़रिया में हुई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। यहां तीन बच्चों की हत्या कर मां ने खुदकुशी कर ली। घर में चारों के शव फंदे से लटके मिले। एक ही साड़ी के टुकड़े कर चारों फंदे बनाए गए थे।
विज्ञापन
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
5 of 11
थाना सिकंदरा
- फोटो : अमर उजाला
थाने में राजू गुप्ता की मौत
सिकंदरा थाना की हिरासत में 22 नवंबर को गैलाना रोड निवासी युवक राजू गुप्ता की मौत हो गई। उसे बेरहमी से पीटा गया। एफआईआर में नामजद कराए गए पड़ोसी कारोबारी अंशुल और विवेक परिवार। विवेक को पुलिस ने पकड़ लिया। दरोगा अनुज सिरोही का नाम बाद में खोला गया। अंशुल और अनुज अभी तक फरार हैं। अंशुल मथुरा के एक विधायक का रिश्तेदार है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
6 of 11
सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक के नाती पर छेड़छाड़ का केस
फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान के नाती कुनाल चौधरी के खिलाफ छत्ता थाना में छेड़खानी का केस दर्ज किया गया। 24 सितंबर को नोएडा की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह भाजपा नेता के रेस्तरां में आई थी। आरोप है कि वहीं पर कुनाल चौधरी ने छेड़खानी की। बड़ा हल्ला मचा इस घटना पर लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जांच भी ठीक से नहीं की गई। बाद में मामला धीरे से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विधायक के रिश्तेदारों के खिलाफ न्यू आगरा में भी केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
7 of 11
patient
- फोटो : अमर उजाला
जेल गए एसएन के जूनियर डॉक्टर
16 सितंबर को एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने देहली गेट स्थित रेस्तरां में आधी रात को बवाल किया। पुलिस से भी भिड़ गए। इस बार पुलिस ने सबक सिखा दिया। 15 जूनियर डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया। 30-40 के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएन में हड़ताल हो गई। बाद में जेल गए डॉक्टरों को जमानत मिल गई लेकिन मुकदमे की जांच अभी तक जारी है। पुलिस मालूम कर रही है कि बवाल में और कौन-कौन जूनियर डॉक्टर शामिल रहे थे।
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
8 of 11
firing
थाने के सामने वकील को मारी गोली
12 सितंबर को न्यू आगरा थाना के सामने वकील आशुतोष श्रोत्रीय को गोली मार दी गई। बवाल हो गया। एफआईआर लायर्स कालोनी निवासी डॉ. हरेंद्र शर्मा बैरागी और उनके दो बेटों अभिप्राय और अनुराग के खिलाफ दर्ज कराई गई। पुलिस ने अभिप्राय और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। दोनों जेल गए। डॉ. बैरागी के बारे में बताया गया कि उन पर कचहरी में हमला हुआ था। वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हो गए थे। बाद में उन्होंने क्रॉस केस दर्ज कराया था।
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
9 of 11
jail
कथावाचक को दुष्कर्म में जेल
सात अगस्त को एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले एक कथावाचक को पुलिस ने पुत्रवधू से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। उसे और उसके बेटे को जेल भेजा गया। कथावाचक भजन गायक भी है। उसका नरसी का भात बहुत प्रसिद्ध हुआ था। आरोप था कि महिला को घर में बंधक बनाकर रखा गया। तलाक के बाद भी उसका यौन शोषण किया गया। मामला बेहद चर्चित रहा था। कथावाचक का यह रूप देख लोग हैरान रह गए थे। वह मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दर्ज हुआ। वहां से जांच आगरा भेजी गई।
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
10 of 11
यूपी पुलिस
लूट में जेल गए पुलिसवाले
इस साल पुलिस की वर्दी पर भी दाग लगे। 13 जुलाई को बल्केश्वर के सराफ चंदन गुप्ता के साथ 15 लाख की लूट में दो पुलिसवाले जेल गए। खुलासा होने के बाद सिपाही राहुल पाल और मनीष सहित तीन लोग गिरफ्तार किए गए। सिपाही राहुल पाल कासगंज के अमांपुर से विधायक देवेंद्र पाल का गनर था। वारदात में छह लोग शामिल रहे थे। सिपाहियों को निलंबित किया गया। सिपाही 2016 बैच के हैं। आरोपियों के पास से आठ लाख रुपये बरामद किए गए थे।
साल 2018 की ये 10 घटनाएं, ताजमहल के शहर पर बदनुमा दाग से कम नहीं
11 of 11
फाइल फोटो
जब जल उठी ताजनगरी
दो अप्रैल को जो बवाल हुआ, उसे लोग आज भी नहीं भूले हैं। बसें फूंकी गईं, चौकी जलाई गई, पुलिस पर पथराव हुआ, रेल लाइन उखाड़ी गई। एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के खिलाफ था यह बवाल। पुलिस ने 40 केस दर्ज किए गए। इनमें चार हजार से ज्यादा आरोपी बनाए। अब चार्जशीट दाखिल की जा रही हैं। आरोपियों की तलाश अभी भी चल रही है। अब जीआरपी ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे एक्ट के दो मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।