फेसबुक पर मैनपुरी के युवक की जिससे दोस्ती हुई, वो मंगलामुखी थी। सारी हकीकत मालूम थी, लेकिन मंगलामुखी की सुंदरता का कायल हुआ युवक सबकुछ भूल बैठा। उसने मंगलामुखी से शादी की, लेकिन ये प्यार बस एक महीने तक ही टिक सका।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एसपी कार्यालय में दिल्ली से आई मंगलामुखी ने बताया कि वह अपने पति की तलाश कर रही है। करवा चौथ से एक दिन पहले पति घर जाने की बात कहकर चला गया था, उसके बाद लौटकर नहीं आया। उसने फोन पर बात भी की तो बताया कि उसके घरवालों को हकीकत पता चल गई है। वह अब उसका साथ नहीं दे पाएगा। मंगलामुखी की शिकायत के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली के चिगरा निवासी मंगलामुखी आकांक्षा सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शहर के चुंगी रोड निवासी शिवम यादव से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। आकांक्षा ने बताया कि शिवम को उसकी हकीकत मालूम थी, लेकिन उसके बाद भी वह उसके साथ रहने और वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
पीड़ित मंगलामुखी
- फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा ने बताया कि एक महीने पहले ही उन दोनों ने दिल्ली में ही शादी कर ली। इसके बाद दोनों साथ-साथ रहने लगे। आकांक्षा ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा था।
विज्ञापन
3 of 5
पीड़ित मंगलामुखी
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि करवा चौथ से एक दिन पहले पति ने कहा कि उसे किसी जरूरी काम से अपने घर मैनपुरी जाना है, वह करवा चौथ का चांद निकलने से पहले वापस आ जाएगा। आकांक्षा भूखी प्यासी उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह लौटकर नहीं आया।
4 of 5
मंगलामुखी के हाथों पर रची महेंदी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आकांक्षा ने उसके फोन भी किया, लेकिन शिवम ने उसका कॉल रिसीव ही नहीं किया। वह किसी अनहोनी की आशंका के चलते डर गई और पति की तलाश करते हुए मैनपुरी पहुंच गई।
आकांक्षा ने बताया कि शिवम के घरवालों को भी पता है कि वह एक मंगलामुखी है। मैनपुरी पहुंचने के बाद भी शिवम उससे नहीं मिला। आकांक्षा का कहना है कि पति उसे धोखा दे रहा है। इस मामले में एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।