नाम न होने पर आक्रोशित ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मतदाता सूची से नाम कटने पर आक्रोश
ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इसमें वोट डालने पहुंचे कई लोगों के मतदाता सूची से नाम ही कटे थे। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। गांव जमथरी के मजरा बरीहार निवासी बांकेलाल ने जिला पंचायत चुनाव लड़ा था। बीते चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया था। सोमवार को जब वह वोट डालने पहुंचे तो उनका वोटर लिस्ट से नाम गायब था। उन्होंने एसडीएम भोगांव राजनरायन त्रिपाठी से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। ये समस्या अकेले बांकेलाल के सामने ही नहीं आई बल्कि ग्राम पंचायत के लगभग 40 लोगों को मतदान किए बिना ही लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपने के साथ ही चुनाव अयोग को शिकायत भेजने की बात कही है। शिकायत करने वालों में बांकेलाल, सूबेदार, सुनीता, रामदुलारी, सुनीता देवी, प्रवीण कुमार, श्याम सिंह, सुंदरी, अरविंद, विकास, आराध्या आदि ग्रामीण शामिल हैं।
सीटी स्कैन के दौरान मौत का मामला: इशारों से दर्द बयां कर इंसाफ मांग रहे मासूम दिव्यांश के मूकबधिर मां-बाप