फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका प्रकरण: जालसाज पुष्पेंद्र को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, ऐसे कराता था काउंसलिंग

Sat, 20 Jun 2020 04:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • शातिर पुष्पेंद्र बुआ और भतीजी के नाम से कराने आता था काउंसलिंग 
  •  बीएसए कार्यालय में रहता था उसका आना जाना
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी शिक्षिका, मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाला
अनामिका शुक्ला के नाम प्रदेशभर में फर्जीवाड़ा करने वाला पुष्पेंद्र उर्फ राज बेहद शातिर है। मैनपुरी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सात वर्षों में हुई शिक्षक व अनुदेशक भर्ती की काउंसलिंग में पुष्पेंद्र को किसी न किसी के साथ आते-जाते देखा गया था। पहले लोग उसे जानते नहीं थे। गिरफ्तारी के बाद जब उसकी पहचान उजागर हुई तो उसके बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन

हो सकता है बड़ा खुलासा

2 of 5
पुष्पेंद्र, रामनाथ और आनंद - फोटो : ani
जालसाजी का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला खरा का रहने वाला है। अनामिका शुक्ला प्रकरण में कासगंज से गिरफ्तार फर्जी शिक्षिका ने उसका नाम पुलिस को बताया था। इसके बाद एसटीएफ ने लखनऊ से पुष्पेंद्र और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 

 

विज्ञापन

3 of 5
फर्जी शिक्षिका मामला - फोटो : अमर उजाला
पुष्पेंद्र नाम बदलकर फर्जीवाड़ा करता था। कोई उसे नीतू से जानता था तो कोई राज और गुरुजी...नाम से। कासगंज जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी शिक्षिका सुप्रिया को उसने अपना नाम राज बताया था। चेहरे से भी बहुत कम ही लोग उसे जानते थे। गिरफ्तारी के बाद जब उसकी पहचान उजागर हुई तो उसके बारे में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 

4 of 5
मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र - फोटो : अमर उजाा
बीएसए कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि पुष्पेंद्र पिछले सात वर्ष में जब भी कोई काउंसलिंग हुई तो किसी ने किसी लड़की को लेकर यहां आया है और उसे अपनी बुआ, भतीजी या बहन बताता था। अब जब शासन ने सभी शिक्षक भर्ती की जांच के आदेश दिए हैं तो बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कासगंज - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ही नहीं परिषदीय स्कूलों में भी पुष्पेंद्र ने फर्जी दस्तावेजों से नौकरी दिलवाई हैं। उनके अभिलेखों की सत्यता अब जांच के बाद ही पता लग सकेगी। फिलहाल अब लोगों की नजर शासन के निर्देश पर गठित टीम पर है, जिसका प्रभारी एसडीएम को नियुक्ति किया गया है। 

अनामिका प्रकरण से संबंधित अन्य खबरें: 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें