फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी छात्रा हत्याकांड: जिस मामले में आबकारी मंत्री के पुत्र का होगा नार्को टेस्ट, उसमें अब तक क्या हुआ ?

Fri, 04 Mar 2022 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में नवोदय छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में छात्रा की मां ने स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में दिए गए अपने बयान में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री के बेटे अंकुर अग्निहोत्री का नाम लिया था। बयान के आधार पर ही एसआईटी ने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। इससे पहले एसआईटी अंकुर का डीएनए टेस्ट भी करा चुकी है। अंकुर का कहना है कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 

16 सितंबर 2019 को नवोदय विद्यालय के छात्रावास में कक्षा 11 की छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। पिता की ओर से हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। शासन की ओर से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। खुलासा न होने पर नगर के देवपुरा निवासी एमपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने दूसरी एसआईटी टीम गठित करने का आदेश दिया था। इसके बाद शासन ने एडीजी भानु भास्कर के नेतृत्व में 16 सितंबर 2021 को एसआईटी टीम का गठन किया। वर्तमान में यह एसआईटी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
हाईकोर्ट
डीजीपी हो चुके हैं तलब
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान विवेचना से संतुष्ट नहीं होने पर हाईकोर्ट ने प्रदेश के डीजीपी आशुतोष पांडेय तक को तलब कर लिया था। उनको एक दिन के लिए प्रयागराज नहीं छोड़ने का निर्देश दिया था। दूसरे दिन अभियोजन का स्पष्ट पक्ष रखने पर ही उनको प्रयागराज से लखनऊ जाने की अनुमति हाईकोर्ट ने दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
नवोदय विद्यालय में एसआईटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई जांच के लिए दिया था धरना
छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने नगर पालिका के शहीद पार्क में सीबीआई जांच कराने की मांग करके धरना दिया था। डीएम ने शासन के लिए पत्र भी लिखा था। शासन ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर सीबीआई जांच कराने की संस्तुति भी की थी, लेकिन सीबीआई जांच को मंजूरी नहीं मिल सकी।

4 of 5
आबकारी मंत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री ने गुरुवार की शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि उनको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जब से घटना हुई उनका नाम कहीं नहीं था। फरवरी 2022 में एसआईटी ने उनका नाम अचानक शामिल कर दिया। उनका इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। 

पुलिस को दिए गए बयानों में उनका नाम नहीं था। एसआईटी जांच के लिए जहां बुलाएगी वहां जाऊंगा। एसआईटी जो भी टेस्ट कराना चाहती है उसके लिए मैं तैयार हूं। मामले का पारदर्शी तरीके से खुलासा होना चाहिए। हम पीड़ित परिवार की मदद को तैयार हैं। नार्को टेस्ट के लिए मैंने खुद न्यायालय में अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसआईटी का कैंप ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ सौ लोगों के हो चुके हैं टेस्ट
एसआईटी दुष्कर्म की पुष्टि के लिए डेढ़ सौ के करीब लोगों का टेस्ट करा चुकी है। करीब चार सौ से अधिक लोगों के कॉल डिटेल ट्रेस किए गए। करीब 500 से अधिक संदिग्धों के डीएनए जांच कराई जा चुकी है। वहीं 160 से अधिक के लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जा चुके हैं। 

27 संदिग्धों की ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट भी एसआईटी द्वारा अब तक कराए जा चुके हैं। वहीं कार्रवाई के तौर पर एसआईटी नवोदय विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को जेल भेज चुकी है। बावजूद इसे अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें