फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: राजधानी से भी वीवीआईपी मैनपुरी, हर गली में घूम रहे माननीय

Thu, 01 Dec 2022 12:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह ज्योत्यवेंद्र दुबे, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी को वैसे तो सपा सरकार में वीवीआईपी जिले का दर्जा प्राप्त रहा है, लेकिन लोकसभा उप चुनाव में मैनपुरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी वीवीआईपी हो गया है। इसका कारण साफ है, क्योंकि पूरे प्रदेश के सपा और भाजपा नेता मैनपुरी में चुनाव प्रचार के लिए उतर गए हैं। हर तरफ बस विधानसभा पास लगी वीवीआईपी गाड़ियां नजर आ रही हैं। 

मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही मैनपुरी लोकसभा सीट किसी परिचय की मोहताज नहीं है। इस बार भाजपा सरकार में भी मैनपुरी वीवीआईपी से कम नजर नहीं आ रहा है। उप चुनाव में सपा की तरफ से मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कभी सपा के टिकट पर दो बार सांसद और एक बार विधायक रहे रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Crime: सिपाही की मौत के मामले में आया नया मोड़, महिला सिपाही के परिजनों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
सपा जहां मुलायम की विरासत को कायम रखने के लिए लड़ रही है तो वहीं भाजपा अब मैनपुरी को भगवा रंग में रंगना चाहती है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश भर के दिग्गज नेता मैनपुरी में ही नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल यादव, अखिलेश और डिंपल - फोटो : अमर उजाला
सपा के अधिकांश विधायकों के साथ ही वरिष्ठ सपा नेता और भाजपा के विधायकों के अलावा कैबिनेट और राज्य मंत्री भी मैनपुरी में ही डेरा जमाए है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मैनपुरी में ही डटे हुए हैं। मैनपुरी ने इससे पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा। हर गली और कस्बे में केवल नेता ही नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

वीवीआईपी मूवमेंट भी लगातार है जारी 

उप चुनाव में  प्रचार करने के लिए वीवीआईपी का मूवमेंट भी लगातार जारी है। अब तक भाजपा सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य जहां मैनपुरी आ चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करहल में जनसभा कर चुके हैं। आगे भी उनकी एक सभा प्रस्तावित है। इसके अलावा सपा प्रमुख और विधानसभा में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव 14  नवंबर से लगातार मैनपुरी में जनसंपर्क कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैनपुरी में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

शहर का एक भी होटल नहीं है खाली 

मैनपुरी में पूरे प्रदेश के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है शहर के किसी भी होटल में एक कमरा भी खाली नहीं मिल रहा है। नौकरी या काम के सिलसिले में बाहर से आने वाले लोगों को होटल में ठहरने के लिए कमरा नहीं मिल रहा है। उन्हें मजबूरी में आसपास के जिलों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें