फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2022: त्रिपुरारी की जय-जयकार से गूंज उठी मुरारी की नगरी मथुरा, देखें आस्था की तस्वीरें

Tue, 01 Mar 2022 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर कृष्ण मुरारी की नगरी मथुरा त्रिपुरारी की जय-जयकार से गूंज उठी। मंगलवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए भगवान भोलेनाथ के भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने शिव दरबार में फल, मेवा, बेलपत्र और भांग-धतूरा का भोग लगाया। सैकड़ों कांवड़िया गंगाजल लेकर मंदिरों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्त व्रत रखकर भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। 

मथुरा शहर के कोतवाल भूतेश्वर महादेव मंदिर, रंगेश्वर महादेव मंदिर, गोकरणनाथ मंदिर, गर्तेश्वर महादेव मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, चिंताहरण महादेव आदि शिवालयों में सुबह ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। शिव मंदिरों को फूल बंगले और गुब्बारों से सजाया गया है। वृंदावन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में तड़के ही भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। वहां कतार में लगे कांवड़ियों पर एक पुलिसकर्मी ने लाठी चला दी। जिससे रोष फैल गया। 
विज्ञापन

2 of 5
शिवालय में जलाभिषेक करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
रामघाट, कछला, लहराघाट आदि स्थानों से कांवड़ में गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों ने भोलेनाथ जलाभिषेक किया। मंदिरों में जलाभिषेक का यह क्रम लगातार जारी है। बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो रहे हैं। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में जेहर भी चढ़ाई गई। नवविवाहित महिलाओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर मनौती मांगी। 
विज्ञापन

3 of 5
गोपेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ 
राधाकृष्ण की लीलाभूमि वृंदावन की गलियां भी भोले भंडारी के जयकारों से गूंज रही हैं। वृंदावन के शिव मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक, पूजन का दौर शुरू हो गया। यमुनातट स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी हैं। यहां सबसे अधिक कांवड़ लेकर पहुंचे भक्त जलाभिषेक करने के लिए आतुर नजर आए। गोपेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में वाहनों का आगमन रोक दिया गया है। 

4 of 5
कांवड़ियों पर पुलिसकर्मी ने चलाई लाठी - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ियों पर बरसाईं लाठियां 
महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि व्यवस्था ध्वस्त हो गईं। यहां कतार में लगे कांवड़ियों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। वृंदावन कोतवाली पुलिस चौकी प्रभारी जतिन पाल पर लाठी भांजने के आरोप के बाद पुलिस ने मंदिर की सफाई का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चौकी प्रभारी मंदिर में फैले कांच और गंदगी को साफ करते दिख रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवविवाहितों ने चढ़ाई जेहर - फोटो : अमर उजाला
कस्बा व देहात क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। नंदगांव के प्रसिद्ध आसेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा है। ब्रज भ्रमण करने आए दूरे प्रदेशों के भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। नौहझील में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। नवविवाहित महिलाओं ने मनौती पूरी होने पर बैंड-बाजे के साथ जेहर चढ़ाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें