फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी की मशाल लेकर निकला आगरा, तस्वीरों में देखें ‘मां तुझे प्रणाम’ का जोशीला आगाज

Fri, 21 Jul 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
1857 में क्रांति की चिंगारी जहां ज्वाला में बदली, उसी ऐतिहासिक आगरा कॉलेज मैदान पर एक बार फिर क्रांति की मशाल रोशन हुई। इस संदेश के साथ कि राष्ट्रगान का सम्मान सबसे बड़ा है। जिन्होंने आजादी दिलाई उन शहीदों को हम सदा याद रखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मौका था सातवें साल में कदम रखने वाले अमर उजाला के अभियान अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के आगाज का। इसका शुभारंभ गुरुवार को ‘अलख आजादी की’ के साथ हुआ। इस दौरान राष्ट्रगान और आजादी दिलाने वाले शहीदों के सम्मान की अलख जगाने हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों के रूप में मानो पूरा शहर ही उमड़ा पड़ा हो।
विज्ञापन

3 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा कालेज मैदान पर स्वतंत्रता आंदोलन के नायक विजय शंकर चतुर्वेदी और चिम्मन लाल जैन ने नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मशाल सौंपी। इस उम्मीद के साथ कि कुर्बानियों का मोल देकर उन्होंने जो आजादी जुटाई वह उसे और समृद्ध करेंगे। 

4 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एसपी सिटी अनुपम सिंह, एसपी ट्रैफिक तेज स्वरूप सिंह और आगरा कालेज के प्राचार्य डा. एके गुप्ता ने मशाल जुलूस को हरी झंडी दिखाई। हजारों हजार लोगों का करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा यह जुलूस शहर में देशप्रेम की लहर का प्रतीक बन गया। 
विज्ञापन

5 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी, व्यवसायी, छात्र, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस, स्वयंसेवी संस्था, सामाजिक संगठन, महिला संगठन, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से शोभायमान जुलूस जब एमजी रोड पर निकला तो तमाम दूसरे लोग भी साथ हो लिए। 
विज्ञापन

6 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
15 अगस्त की सुबह दस बजे राष्ट्रगान के लिए जहां हों वहीं 52 सेकेंड के लिए रुकने का आह्वान करता यह मशाल जुलूस सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत होता हुआ शाम लगभग छह बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचा। पुलिस की स्वाट टीम और देशभक्ति की धुन बिखरता पीएसी बैंड जुलूस का खास आकर्षण रहे। 
विज्ञापन

7 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
स्केटिंग करते बच्चे अपने हाथों में तिरंगा थामे चल रहे थे। जुलूस पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। क्या महिला और क्या बुजुर्ग, सभी पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

8 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
मशाल थामने की तो जैसे होड़ सी लगी थी। मातृशक्ति भी तिरंगे के साथ आगे बढ़ती नजर आई।

9 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
शहीद स्मारक पर शहर के स्वतंत्रता सेनानी विजय शंकर चतुर्वेदी का अभिनंदन जिलाधिकारी गौरव दयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश चंद्र दुबे ने अमर उजाला की ओर से उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर किया। 
विज्ञापन

10 of 10
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
जुलूस का समापन शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ हुआ। यहां जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ समाजसेवियों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें