आगरा में बारिश की बौछारों पर शनिवार शाम देशभक्ति, आस्था, उमंग और लोगों का उत्साह भारी साबित हुआ। कैलाश मंदिर के घाट पर भारी संख्या में लोग इस महायज्ञ में शामिल हुए। दीपदान (एक दीप देश के नाम) से ‘मां तुझे प्रणाम’ का आगाज होते ही महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने एक सुर में भारत माता की जय, नारे लगाए। पूरा परिसर इससे गूंज उठा। वहीं झिलमिल दीपमालाओं के बीच यमुना मैया की आरती कर सभी ने यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और महंत निर्मल गिरि ने दीप जलाकर किया। सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने भी देश के नाम एक-एक दीप जलाए। कैलाश घाट पर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कुल 1008 दीये जले तो झिलमिल रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा। शहीदों को नमन करने के बाद भागवताचार्य पं. गरिमा किशोरी, दिगंबर सिंह धाकरे, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, बबिता पाठक आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ यमुना मैया की महाआरती की। यमुना मैया और हर हर महादेव के जयकारों के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान सीताराम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, वत्सला प्रभाकर, हृदयेश चौधरी, शीतल अग्रवाल, पवन आगरी, पूनम वार्ष्णेय, पीयूष, संतोष मित्तल, देवदत्त सारस्वत, चंद्रवृत्त, आरएम कपूर, बंटी ग्रोवर, श्याम भोजवानी, चांदनी भोजवानी, भावना जादौन, मोनिका अग्रवाल, डॉ. योगेंद्र, एकता जैन, शबाना खंडेलवाल, पारुल भारद्वाज, क्षमा जैन सक्सेना, रीना कौशिक, ममता मिश्रा, आकांक्षा शर्मा, पल्लवी महाजन, प्रमिला शर्मा, अनिता पाराशर आदि की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
2 of 6
दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे बुजुर्ग
रामलाल वृद्धाश्रम के 50 से भी अधिक बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लेकर कैलाश घाट पहुंचे। भारत माता के वीर सपूतों को नमन कर उनके नाम दीप जलाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा, धीरज चौधरी, गोपी चंद, मुकेश शर्मा, विनय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
3 of 6
दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
दीया-बाती बनाई, फूलों से सजाई रंगोली
महिलाओं ने दीपदान कार्यक्रम को अधिक भव्य बनाने में पूरा सहयोग दिया। खुद से ही महिलाओं के समूहों ने फूलों की रंगोली सजाने से लेकर दीया-बाती बनाने का भी काम किया।
4 of 6
दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
सेल्फी लेने वालों की रही होड़
कार्यक्रम स्थल पर मौजूद महिलाएं, बच्चे सेल्फी लेते दिखे। इसी के साथ यमुना किनारे खड़ी नाव पर चढ़कर सेल्फी लेने वालों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन
5 of 6
दीपदान
- फोटो : अमर उजाला
इन संस्थाओं की भी रही सहभागिता
शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष कुमकुम गुप्ता, उर्मिला, सुनीता, निधि एनर्जी सेंटर की निधि वेदी, सीमा शर्मा, अन्नु, शालिनी, आराध्या, देव शर्मा, जाट क्षत्रिय वीरांगना सभा की सुनीता सिंह, सुनीता चौधरी, अनीता चौधरी, मोनिका, नीलम, काजल, निधि, रेनू, विनिता चौधरी, यूनिटी क्लब की कंचन, सीमा, आरती, कनिका, शालिनी, रुचि, नीलम, संगीता उपस्थित रहीं। खंडेलवाल संघ की प्रमिला शर्मा, मुक्ता, स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट की विनीता, तनु, शिखा, निधि, रुचि, ज्योति, बीना कौशिक, भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के मनोज अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, उमेश बंसल आदि उपस्थित रहे।