आगरा-इटावा रेलमार्ग पर गुरुवार सुबह नमक लेकर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी के गार्ड को भी चोट आई हैं। आसपास गांव के लोगों का कहना है कि मालगाड़ी की गति तेज होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि मौके पर कई वजह सामने आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मालगाड़ी पटरी से उतर गई
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा-इटावा रेल मार्ग पर हाल ही में यात्री ट्रेन का भी आवागमन शुरू हुआ है। यह रेलमार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव बटेश्वर को रेलसेवा से जोड़ता है। ऐसे में इस मार्ग पर हादसा बड़ी लापरवाही है। गनीमत रही कि मालगाडी हादसे का शिकार हुई वरना ऐसी हालत में काफी जनहानि की संभावना थी। देखिए कैसे...
विज्ञापन
3 of 6
मालगाड़ी पटरी से उतर गई
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि गुरुवार 22 जून को सुबह नमक लेकर जा रही एक मालगाड़ी आगरा से इटावा होते हुए कानपुर के लिए निकली। रास्ते में फतेहाबाद रेलवे स्टेशन से निकलते ही अरनौटा पुल के पास इस मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया गया है कि जहां हादसा हुआ वहां पुलिया का निर्माण हो रहा था। ऐसे में मालगाड़ी गुजरने के दौरान निर्माणाधीन पुलिया धंस गई और पहिए पटरी से उतर गए।
4 of 6
मालगाड़ी पटरी से उतर गई
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयंकर था कि करीब एक किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते आगरा-इटावा रेलमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद मालगाड़ी के कुछ डिब्बे यहां बह रही उटंगन नदी पर बने पुल पर रुक गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
5 of 6
मालगाड़ी पटरी से उतर गई
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं मलबा हटाने का कार्य शुरू करवाया। हादसे में मालगाड़ी के गार्ड सुनील कुमार घायल हो गया। रेलमार्ग बाधित होने से यहां से आगरा-इटावा पैसेंजर भी नहीं निकल सकी।
हादसे के बारे में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मालगाड़ी की गति काफी तेज थी। इस कारण हादसा हुआ। ऐसे में सवाल है कि जब यहां पुलिया का निर्माण हो रहा था तो रफ्तार को लेकर लोको पायलट को सचेत क्यों नहीं किया। हादसे की बड़ी वजह निर्माणाधीन पुलिया का धंसना ही बताई जा रही है। हालांकि रेलवे इस बारे में जांच करा रहा है।