फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा महिला से प्यार करने का खौफनाक अंजाम: प्रेमी को घर बुलाकर खिलाया खाना, सोते समय दी दर्दनाक मौत

Sun, 20 Nov 2022 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सात दिन पूर्व दिखतौली गांव के समीप प्रतापपुर रोड पर बोरे में मिली लाश का रविवार को एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने खुलासा कर दिया। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि शादीशुदा प्रेमिका ही थी। महिला के प्यार में वो इस कदर डूब गया कि शादी की जिद करने लगा। बस यहीं से असली रार शुरू हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका समेत उसके पति, भाई और देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है। 

एसपी ग्रामीण ने शिकोहाबाद थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 14 नवंबर को दिखतौली गांव के समीप बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त 19 नवंबर को बबलू सिंह निवासी मरैहियां थाना लोरिया पश्चिमी चंपारन बिहार के रूप में हुई। मृतक के भाई अभय सिंह की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई, जिससे पता चला कि 13 नवंबर को बबलू का मोबाइल कटरा मीरा में आकर बंद हुआ है। जिससे साफ हुआ कि हत्या का संबंध शिकोहाबाद से है। 19 नवंबर को जब मृतक के परिजन शिकोहाबाद पहुंचे तो उनसे पूछताछ पर पता चला कि बबलू अक्सर शिकोहाबाद आता रहता था। यहां निवासी एक महिला से फोन पर बात भी करता था। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके आधार पर पुलिस ने ओमनगर निवासी महिला ज्योति के बारे में जानकारी हुई। शनिवार रात को पुलिस ने दबिश देकर महिला के भाई शेखर उर्फ बृजेश निवासी मोहल्ला कटरा मीरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लोहे के पाइप एवं टाटा मैजिक लोडर वाहन एवं मृतक के आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद कर ली। पुलिस ने महिला के पति बॉबी, देवर राजकुमार, ज्योति और शेखर उर्फ बृजेश पुत्र कटरा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
एसपी ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण ने बताया कि बबलू की ज्योति से दोस्ती कासगंज निवासी युवक के जरिये हुई थी। यह युवक ज्योति का रिश्तेदार है और भिवाड़ी राजस्थान में बबलू के साथ काम करता था। उसने ही बबलू को ज्योति का नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के नजदीक पहुंच गए। बबलू ने ज्योति की कुछ अश्लील फोटो भी बना लीं। ज्योति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बबलू से छिपाया। बबलू महिला से शादी करने पर अड़ गया था, जब उसने शादी से मना किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

4 of 5
crime demo pic
जानकारी होने पर महिला ने अपने पति, भाई और देवर के साथ मिलकर बबलू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। 13 नवंबर को उसे फोन कर घर बुलाया और खाना खिलाकर सुला दिया। सोते में ही महिला के पति बॉबी और भाई शेखर ने बबलू के सिर में सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसे चादर में लपेटा और बोरों में भरकर महिला के देवर राजकुमार की गाड़ी लोडर वाहन में रख कर लाए और दिखतौली के समीप खंदी में फेंक कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा 

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया जब मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई तो उसके नंबर पर ज्योति से काफी देर तक बातें होना पाया गया। इससे पुलिस ने अंदाजा लगाया कि घटना के पीछे इस महिला का ही हाथ हो सकता है। इसी पर काम किया और पुलिस ने हत्यारोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, अंकित मलिक, विक्रांत तोमर के साथ पुलिस कर्मियों की टीम का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें