फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में आस्था का जनसैलाब: बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी भीड़, महिला सुरक्षा गार्ड बेहोश

Sun, 20 Nov 2022 09:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर प्रांगण में मौजूद महिला सुरक्षा गार्ड बेहोश हो गई। महिला सुरक्षा गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जन्माष्टमी पर हुए हादसे के बाद ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए प्रयोगशाला बना हुआ है। इन प्रयोगों के कारण दिनों दिन मंदिर में हालात और बिगड़ रहे हैं। रविवार को पुलिस ने श्रद्धालुओं को लाइन से मंदिर में प्रवेश कराने की व्यवस्था की। इससे मंदिर से शुरू हुई लाइन लगभग दो किलोमीटर तक पहुंच गई। सुबह 8:45 पर दर्शन खुलने से पूर्व ही ठाकुरजी के दर्शन करने की अभिलाषा लेकर लोग लाइन में खड़े हो गए। लाइन चलती रही और लोग मंदिर में पहुंचने लगे। सड़कों पर जहां लाइन लगाई गई, वहीं मंदिर के गेट और अंदर हालात खराब होते गए। मंदिर में भीड़ बढ़ती गई। 
विज्ञापन

2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भीड़ के दबाव को देखकर मंदिर के सुरक्षागार्ड और पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड लोगों को बाहर की ओर निकालने का प्रयास कर रहे थे लेकिन भीड़ अंदर से बाहर नहीं निकल रही थी, जबकि बाहर से मंदिर में लगातार भक्त प्रवेश कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
बेहोश हो गईं महिला सुरक्षा गार्ड - फोटो : अमर उजाला
इससे मंदिर के अंदर के हालात बिगड़ते गए। इसी भीड़ के दबाव में फंसकर महिला सुरक्षा गार्ड कोमल पाठक बेहोश हो गईं। साथियों ने चार नंबर गेट से कोमल को बाहर निकाला और उपचार के लिए पास के क्लीनिक ले गए। जहां उनका उपचार किया गया।

4 of 5
मंदिर के बाहर लगी भक्तों की लाइन - फोटो : अमर उजाला
 एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ जाती है। निजी सुरक्षा गार्ड व पुलिस व्यवस्थाओं को संभाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला

दिनभर बने रहे जाम के हालात

एकादशी पर वृंदावन की सड़कों दिन भर जाम के हालात बने रहे। वृंदावन-मथुरा मार्ग पर जाम का ज्यादा असर देखा गया। श्रद्धालुओं ने सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े कर दिए और मंदिर में दर्शन के लिए निकल पड़े। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों और ई-रिक्शा, ऑटो चालकों की मनमानी के कारण दिनभर जाम के हालात बने रहे। वृंदावन के छटीकरा, अटल्ला चुंगी, रमणरेती, प्रेम मंदिर, इस्कान, परिक्रमा मार्ग पर जाम की जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें