आगरा में महाशिवरात्रि पर सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर से भोले बाबा की बरात निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया और भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने किया। होटल पार्क लैंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बल्केश्वर, कमला नगर सहित आसपास के क्षेत्रों भ्रमण करते हुए मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
2 of 5
कमला नगर से निकाली गई शिव बारात में शामिल झांकियां
भोले की बारात में सबसे पहले घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे ढोल और बैंडबाजों की शृंखला थी। इनके पीछे धार्मिक और सामाजिक संदेश देती हुई झांकियां चल रही थीं। गणेश जी की सवारी, नाचते हुए नंदी, गण, राधा कृष्ण के स्वरूप, भूत प्रेत, महाकाल, भस्मी बाबा, शिव महिमा की झांकी, कैलाश पर्वत और अमरनाथ की झांकी शामिल थी।
विज्ञापन
3 of 5
कमला नगर से निकाली गई शिव बारात में शामिल झांकियां
बल्केश्वर महादेव की झांकी और सबसे अंत में भगवान शंकर के स्वरूप की झांकी थी। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। मंदिर पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ।
4 of 5
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रात्रि में भोले बाबा की महाआरती और श्रृंगार हुआ। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। कलाकारों ने शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस अवसर पर सुनील नागर, कपिल नागर, अर्चित पंडया, अर्पित पंडया, अनुभव पंडया, राजीव जयराम, आदि शामिल रहे।
मनकामेश्वर महादेव मंदिर से भी निकाली गई भगवान शिव की बरात
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर से भी शाम को भगवान शिव की बरात निकाली गई। रावतपाड़ा, किनारी बाजार, जौहरी बाजार, सुभाष बाजार सहित कई इलाकों में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा मंदिर पर समाप्त हुई।