फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2019: ब्रह्म मुहूर्त से शाम तक हुआ भगवान भोले का जलाभिषेक, महिलाओं ने चढ़ाई जेहर

Mon, 04 Mar 2019 07:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
देवों के देव महादेव और जगत जननी मां पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व आगरा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख शिवालयों में सुबह चार बजे से ही बाबा का अभिषेक शुरू हो गया। शाम तक जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक हुआ। रात में फूल बंगला, श्रृंगार दर्शन और महाआरती का आयोजन हुआ। रात्रि जागरण में भक्तों ने भगवान शिव की नाचते गाते हुए आराधना की। 
विज्ञापन

2 of 6
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़
शहर के मध्य भाग में स्थित प्राचीन श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर के महंत योगेश पुरी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजन अर्चन का दौर रात करीब डेढ़ बजे से प्रारंभ हो गया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। तब से देर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। रावली महादेव मंदिर में भी फूल बंगला सजाया गया। भगवान भोले का नाथ अद्भुत श्रंगार किया था। दिन भर एमजी रोड लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
शिव मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
यमुना किनारे स्थित श्री कैलाश महादेव मंदिर में सुबह करीब 4.30 बजे मंगला आरती के साथ ही कपाट खोल दिए गए थे। भोले बाबा का अलग-अलग समय पर अलग-अलग श्रृंगार किया गया। महंत महेश गिरी के सानिध्य में गौरव गिरी, मनोज गोस्वामी, सतीश चंद गोस्वामी, निर्मल गिरी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली। महाआरती के साथ-साथ रात्रि जागरण हुआ। 

4 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
बल्केश्वर मंदिर में भी सुबह से लंबी कतार लगी रही। राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी भक्तों ने भोले बाबा को जल, गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद, चीनी, रोली, चंदन, भांग, धतूरा, बेल पत्र आदि अर्पित किए। शहर भर के अन्य मंदिरों में भी दिन भर कार्यक्रम चले। 
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्वालु
महाशिवरात्रि पर नव वधू और माताएं अपनी संतान की मंगल कामना करते हुए भोले बाबा का अभिषेक करती हैं। बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए महिलाएं मंदिर तक जाती हैं। सिर पर कलश (जेहर) धारण कर महिलाएं मंदिर में भोले बाबा का अभिषेक करती हैं। शहर में कई स्थानों पर जेहर चढ़ाई और माता बहनों में जमकर नृत्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवरात्रि पर मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि और सावन के सोमवारों पर गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का अभिषेक करने का विशेष महत्व है। इस बार भी महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में युवक सोरों (एटा) से कांवड़ लेकर आए और भगवान का अभिषेक किया। भीड़ के मद्देनजर कई कांवड़िये तो सुबह ही भगवान का अभिषेक करके लौट गए हैं लेकिन बहुत ऐेसे थे जो दिन में पहुंचे उन्हें भीड़ का सामना करना पड़ा। बल्केश्वर, कैलाश महादेव, राजेश्वर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर कांवड़ चढ़ाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें