फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने चुनाव में निकाले 'तरकश के तीर', जनसभा में साधा विपक्ष पर निशाना

Fri, 12 Apr 2019 07:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा संबोधित करते डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी सीट पर शुक्रवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में फतेहाबाद में जनसभा की। डा. शर्मा ने भाजपा सरकार के पांच साल के कामों से जनता को रूबरू कराया। वहीं विपक्ष पर हमलावर होते हुए करारे प्रहार किए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जनसभा में मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के मंडी समिति मैदान पर हुई जनसभा में डा. दिनेश शर्मा ने मंच से कहा कि पीएम मोदी के पांच साल के कार्यकाल में विश्व में भारत का मान बढ़ा है। बड़े देश भारत को अब एक उभरती हुई शक्ति के रूप में देखते हैं। मंच से  उन्होंने केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों का बखान किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
उप मुख्यमंत्री का सम्मान करते नेता - फोटो : अमर उजाला
अन्य दलों पर हमलावर होते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा का कोई लक्ष्य नहीं है। उनका एकमात्र लक्ष्य मोदी को हराना है, जिसमें देश की जनता उन्हें कभी सफल नहीं होने देगी।

4 of 5
भाषण देते उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आगरा के विकास के लिए 107 करोड़ स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिये हैं। वहीं आगरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 317 करोड़ जारी किये। वहीं आगरा में 1 लाख 52 हजार राशन कार्डों का वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाषण सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला
भाषण के दौरान भीड़ उन्हें सुनने के लिए आई। वहीं मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डा. राजेंद्र सिंह, छोटेलाल वर्मा, अनुराग शुक्ला, पूर्व सांसद प्रभुदयाल कठेरिया, उमेश सैंथिया, गिर्राज कुशवाह, नंदकिशोर वाल्मीकि, शिशुपाल धाकरे, आशा देवी चक, सत्यदेव दुबे, राजकुमार पथिक, रूपाली दीक्षित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें