ब्रज में अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के 20 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 10 मामले ऐसे रहे हैं जो मोबाइल से वीडियो बना लिए जाने के कारण दर्ज हो पाए। जो नेता भड़काऊ बयान दे रहे हैं या फिर किसी को धमका रहे हैं, उनका वीडियो तुरंत वायरल हो रहा है। कारण यह है कि जनता के हाथ में मोबाइल है। लोग कुछ कहते नहीं है, चुपचाप वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। बाकी का काम निर्वाचन अधिकारी कर देते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के गठबंधन प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित गाड़ी पर हूटर लगाकर चल रहे थे। किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जांच कराई गई। आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी मनोज सोनी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
गठबंधन के आगरा उम्मीदवार मनोज सोनी बगैर अनुमति के गाड़ी पर झंडा लगाकर प्रचार कर रहे थे। वीडियो वायरल हुआ। जांच कराई गई और फिर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
4 of 6
फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
फतेहपुर सीकरी में श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने धमकी भरा बयान दिया तो इसका किसी ने वीडियो बना लिया। यह भी वायरल हो गया। इस बार भी केस दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर
फिरोजाबाद से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर आगरा में बगैर अनुमति के प्रचार कर रहे थे। इसका वीडियो सामने आने पर उनके खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करा दिया गया।
14 अप्रैल को होने जा रहे एक बड़े आयोजन की समिति के पदाधिकारी का ऑडियो इन दिनों वायरल है। वो कह रहा है कि उसे जो नेता चंदा देगा, उसी की पार्टी का रंग कार्यक्रम पर चढ़ जाएगा। जो चंदा नहीं देते हैं, वे प्रवचन न करें।