अप्रैल में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस हो जाने के बाद अब सियासी तापमान चढ़ने जा रहा है। आगरा में सोमवार से स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला शुरू होगा, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। कांग्रेस से राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य आगरा आएंगे तो भाजपा की ओर से सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह चुनावी सभा करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
लोकसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
16 अप्रैल को गठबंधन के भी तीनों नेता एक मंच पर जुटेंगे। 16 अप्रैल को ही शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 18 अप्रैल को आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है।
विज्ञापन
3 of 6
योगी आदित्यनाथ और सुषमा स्वराज (फाइल)
- फोटो : ANI
8 अप्रैल को भाजपा से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रुनकता में कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा बाह में होगा।
4 of 6
प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
12 अप्रैल को कांग्रेस से पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो आगरा में होगा। अगले ही दिन 13 अप्रैल को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सीकरी में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
आंवलखेड़ा में 14 अप्रैल को गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा की चुनावी सभा करेंगे। 15 अप्रैल को योगी आदित्यानाथ की चुनावी सभा फतेहाबाद में होगी।
फतेहपुर सीकरी में 15 अप्रैल को कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा है। 16 अप्रैल को आगरा में गठबंधन के तीनों दलों के अध्यक्ष मायावती, अखिलेश यादव और अजित सिंह की जनसभा होगी।