फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने को पुलिस लाइन प्रांगण में मतदान महोत्सव मनाया गया। इसमें 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों आमजन ने प्रतिभाग किया। स्लोगन, रंगोली के साथ कई प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।
विज्ञापन
2 of 5
बच्चों के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे.
- फोटो : अमर उजाला
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के साथ फोटो खिंचाईं। बच्चों ने सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने युवा वोटर, महिलाएं, दिव्यांग, वृद्धजन अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
3 of 5
मतदान की अपील करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मतदान महोत्सव में छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर मतदान करने की अपील की। डीएम ने सभी स्टालों पर भी जाकर मतदान के प्रति जागरूकता को तैयार किए गए स्लोगन के साथ रंगोली को देखा।
4 of 5
नुक्कड़ नाटक के दौरान कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने बताया किस प्रकार मतदान न करना हमारे भविष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। फिरोजाबाद में 23 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक मतदान होगा। सीडीओ नेहा जैन ने सभी जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर नैतिक मतदान का आह्वान किया।
नुक्कड़ नाटक से संदेश देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
नुक्कड़ नाटक से बच्चों ने बताया कि बेहतर भविष्य के लिए मतदान जरूर करें। डीआईओएस रितु गोयल, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, डीडीओ अरविंद चंद्र जैन, पीडी डीआरईडी विनीता श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी, स्वीप की ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने कार्यक्रम में भाग लिया।