देश में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया अहम भूमिका अदा करने लगा है। इसके चलते सोशल मीडिया के विभिन्न एप चुनाव की हर खबर अपने यूजर्स तक पहुंचा रहे हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया यूजर हैं और खासकर फेसबुक के तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए फेसबुक ने कई फीचर्स अपडेट किए हैं। इसमें एक फीचर फेसबुक ने इलेक्शन-2019 का भी अपडेट किया है। इससे आप अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों की संख्या और उनके बारे में भी जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फेसबुक
- फोटो : pexels.com
फेसबुक द्वारा शुरू किए गए नए फीचर में 2019 लोकसभा चुनाव के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की ही डिटेल है। प्रथम चरण का तो मतदान भी हो चुका है। वहीं द्वितीय और तृतीय चरण का नामांकन कार्य पूर्ण है।
विज्ञापन
3 of 5
facebook
नामांकन और मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही फेसबुक उन क्षेत्रों के लिए फीचर डेवलप करता जाएगा। इसमें ब्रज क्षेत्र के आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों की डिटेल नजर आने लगी है।
4 of 5
फेसबुक एप पर 2019 इलेक्शन का फीचर
यदि आपने हाल ही में फेसबुक अपडेट नहीं किया है तो सबसे पहले फेसबुक अपडेट करें। अपडेट होने के बाद फेसबुक के पहले पेज के ऊपर दायीं ओर दिखाई देने वाली तीन लाइनों को टच करें। इसे टच करते हुए फेसबुक के कई फीचर दिखाई देंगे। इसमें सबसे ऊपर इलेक्शन-2019 का फीचर दिखेगा।इसको टच करने पर आगे के ऑप्शन बताएगा। इसमें अपने प्रदेश और फिर लोकसभा क्षेत्र का नाम और संख्या डालते ही आपके प्रत्याशियों की डिटेल नजर आने लगेगी।
फेसबुक के इस फीचर पर पहुंचने पर आपको प्रत्याशियों की डिटेल तो दिखाई देने लगेगी लेकिन यदि प्रत्याशी फेसबुक यूजर नहीं है तो सिर्फ उसका नाम और जिस पार्टी से चुनाव लड़ रहा है, वो नजर आएगा। लेकिन प्रत्याशी के फेसबुक यूजर होने पर उसकी पूरी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। इस दशा में उसकी तस्वीर भी सामने नजर आएगी।