फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 'एग्जिट पोल' में मुलायम का जलवा कायम, इन लोकसभा सीटों पर खिल रहा 'कमल'

Tue, 21 May 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
मुलायम सिंह यादव और प्रेम सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मीडिया के 'एग्जिट पोल' के अनुसार एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में आ रही है। मीडिया ही नहीं, भाजपा ने भी मतदान के बाद सर्वे कराया है। भाजपा द्वारा यह सर्वे उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कराया गया था। बात करें आगरा क्षेत्र की तो पार्टी सूत्रों का कहना है कि यहां छह सीटों में से भाजपा की झोली में पांच साफ तौर पर आ रही हैं, लेकिन एक सीट पर सपा की साइकिल दौड़ लगा रही है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के सर्वे के मुताबिक जिन सीटों पर कमल खिल रहा है, उनमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, एटा और फिरोजाबाद सीट हैं। वहीं मैनपुरी में एक बार फिर मुलायम की साइकिल ही आगे निकलती नजर आ रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। खासतौर से एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राय ली जा रही है। सपाइयों को मैनपुरी और फिरोजाबाद में जीत की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 6
राम शंकर कठेरिया
आगरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों के टिकट काट दिए थे। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया को इटावा भेज दिया था, जबकि फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल को कहीं से भी टिकट नहीं दिया गया था। आगरा से प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा और सीकरी से राजकुमार चाहर को। सर्वे के मुताबिक इटावा से रामशंकर कठेरिया भी जीत रहे हैं। 

4 of 6
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा हाईकमान के फैसले की भी परीक्षा थी कि टिकट काटने से फायदा हुआ या नुकसान? अब भाजपा का सर्वे बता रहा है कि फैसला सही रहा। भाजपा का दावा है कि आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट भाजपा की झोली में आ रही हैं। इसी तरह मथुरा से हेमा मालिनी के बारे में कहा जा रहा था कि उन्हें किसी और सीट से उतारा जा सकता है लेकिन वो राजी नहीं हुई। अब सर्वे से पता चल रहा है कि उनका फैसला सही रहा। वो लगातार दूसरी बार जीतने जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जंग चाचा शिवपाल और भजीते अक्षय यादव के बीच बताई जा रही थी लेकिन मतदान के बाद कहानी बदल गई। मुकाबला भाजपा के डॉ. चंद्रसेन जादौन और सपा के अक्षय यादव के बीच नजर आया। भाजपा का सर्वे कह रहा है कि जिस तरह शिवपाल ने सपा के वोट काटे हैं, उससे जीत की उम्मीद है। सपाइयों का दावा है कि फिरोजाबाद में अक्षय की जीत में कोई संशय ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
जिस मैनपुरी को राम लहर, मोदी लहर भी न हिला पाई, उसमें एक बार फिर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जलवा कायम बताया जा रहा है। तमाम एग्जिट पोल मुलायम की जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा के सर्वे में भी मुलायम की साइकिल सबसे आगे है। अगर यह अनुमान सही साबित होता है कि मैनपुरी से मुलायम की चौथी जीत होगी, वहीं इस सीट पर भाजपा के जीतने का सपना एक बार फिर सपना बनकर रह जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें