पाकिस्तान से आया टिड्डी दल फिरोजाबाद-मध्यप्रदेश की सीमा पर सटे गांवों के लिए मुसीबत बना है। टिड्डी दल ने बाजरा की फसल चट कर दी है। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर आवाज उठाई है।
विज्ञापन
2 of 5
टिड्डी दल ने बाजरा की फसल को चट कर डाली
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के भिंड की सीमा से जुड़े बाह के चंबल और फिरोजाबाद सीमा से जुड़े यमुना क्षेत्र के गांव में टिड्डियों का प्रकोप बना हुआ है। कई गांवों में खेतों में उतरे टिड्डी दल ने बाजरा की फसल को चट कर डाली है।
विज्ञापन
3 of 5
पेड़ों पर बैठे टिड्डी दल को मारने के लिए दवा छिड़कते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की मानें तो यमुना बेल्ट के सिधावली, कोट, सुंसार, बिजकौली, रुदमुली गांवों में ज्यादा नुकसान हुआ है। शनिवार को खेतों से टिड्डी दल को भगाने में जुटे रहे सिधावली गांव के लायक सिंह, नाथूराम, मानिक चंद्र, रामभरत, रामरूप, ताराचंद्र, अमर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में सब्जियां बर्बाद हो गईं थी। अब टिड्डी दल ने बाजरा की फसल को नष्ट कर दी।
4 of 5
पेड़ों पर टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है। वहीं चंबल के गांव उमरैठा, उमरैठा पुरा, पुरा शिवलाल, बासौनी, कुंवरखेड़ा, बघरैना, बाघराजपुरा, हरलालपुरा, कसा आदि में भी किसान दिनभर टिड्डियों को भगाते दिखे।
इसी तरह पेड़ों और पौधों पर बैठता है टिड्डी दल।
- फोटो : अमर उजाला
ब्लाक जगनेर के तांतपुर, गुंगाबंद, झीटपुरा, मूसलपुर, होलीपुरा, घसकटा, बसई जगनेर में शनिवार दोपहर 3 बजे टिड्डी दल देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसान फसलों को बचाने के लिए खेतों में थाली, टिन के डिब्बे बजाते रहे।