फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: शैंपू खत्म होने पर पिता-पुत्र ने कराया मुंडन, लोगों को दे रहे घरों में रहने की सीख

Tue, 31 Mar 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
अपने बेटे के साथ रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में संपूर्ण लॉकडाउन है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए आगरा के रवि कुमार घर में रहने की सीख दे रहे हैं। दो दिन पहले उनके घर में शैंपू खत्म हो गया तो उन्होंने अपना और बेटे का मुंडन करा लिया। ताकि बाल कटाने के लिए घर से बाहर नहीं निकलना पड़े। मुंडन किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने किया। 
विज्ञापन

2 of 7
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रवि ने ना सिर्फ अपने घर के बाहर पोस्टर चिपकाए हैं, बल्कि गेट पर ताला लगाकर भी रखते हैं। मोहल्ले के लोगों को भी पोस्टर बांटे हैं। इन पर लिखा है कि डरना जरूरी है, घातक बीमारी कोरोना वायरस से बचें और बचाएं। 14 अप्रैल तक अपने घर से निकलने की मूर्खता ना करें। शासन, प्रशासन और प्रधानमंत्री की अपील में सहयोग करें। मीडिया कर्मी , पुलिस अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर का सहयोग करें। 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
टेढ़ी बगिया स्थित नगला किशन लाल निवासी रवि कुमार प्रजापति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे सौम्या 8 साल सानिया, 10 साल और बेटा यशांक 6 साल हैं। पत्नी ललिता ग्रहणी है। रवि कुमार ने बताया कि जब से देश में लॉक डाउन लगा है, वो घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अपने बच्चों को भी घर से बाहर जाने से मना कर दिया है। इस बात से बच्चे भी सहमत हैं। 
 

4 of 7
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
रविवार घर के अंदर से ताला लगाकर रखते हैं। घर में जितना भी राशन था, उसी से अब तक काम चला रहे हैं। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को भी समझाने के लिए घर के बाहर पोस्टर चिपकाया है, जिस पर लिखा है कि डरना जरूरी है। लॉक डाउन का पालन करें। अपने घरों में रहे। घर में ताला लगा कर रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
रवि कुमार ने पिछले दिनों मोहल्ले के 60 घरों में भी पोस्टर बांटे हैं। यह पोस्टर भी उन्होंने अपने घर से बाहर ना निकल कर दरवाजे के नीचे से ही लोगों को दे दिए। लोगों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। सभी अपने घरों के आगे पोस्टर चिपका रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की घोषणा के दो दिन बाद रवि कुमार के घर में शैंपू खत्म हो गया। इस पर ललिता ने पति रवि और बेटे यशांक के बाल घर में काट दिए। उनका कहना है कि शैंपू और साबुन खत्म होने की वजह से बाहर नहीं निकलना चाहते। इसलिए बालों को काट दिया है। जब बाल नहीं होंगे तो शैंपू की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यही बात वो लोगों से कह रहे हैं।  रवि ने अपनी मां राजदुलारी को भी दिल्ली से नहीं आने दिया है। वो दिल्ली में अपने बड़े बेटे के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
रवि कुमार ही नहीं शहर के कई लोग कोरोना से जंग में भागीदार बन रहे हैं। रेलवे के अफसर केके शर्मा ने अपनी कॉलोनी से लोगों के बाहर निकलने से रोक लगा दी है। जो भी घरों से बाहर जाने का प्रयास करता है, उसे अंदर भेज देते हैं। वो सुबह उठकर कॉलोनी के दरोगा की भूमिका निभा रहे हैं। उधर, सीताराम कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश प्रतिबंध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें