लॉकडाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार ने दुकानें खोलने की सशर्त इजाजत दी है। चौथे चरण के पहले दिन ही मथुरा के देहात क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। बाजार खुले और लोग दुकानों पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन
2 of 5
लॉकडाउन के चौथे चरण में खुला राया का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चौथे चरण के पहले दिन सोमवार को जब कान्हा की नगरी मथुरा में देहात में बाजार खुले तो राया के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन
3 of 5
लॉकडाउन के चौथे चरण में खुला बलदेव का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के देहात क्षेत्र बलदेव के बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोग उमड़े। हालांकि यहां राया और सौंख के मुकाबले दुकानें कम खुलीं दिखाई दीं।
4 of 5
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोमवार को दिल्ली-आगरा हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा, बता दें कि रविवार को हजारों मजदूरों ने हाईवे पर हंगामा किया था। इसके बाद यहां पुलिस की कड़ी चौकसी नजर आई।
लॉकडाउन के चौथे चरण में बंद वृंदावन का बाजार
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में दुकानदारों ने दुकानों को बंद रखा। लोगों ने लॉकडाउन 4.0 में भी नियमों का पालन किया। वृंदावन के अधिकांश बाजार बंद दिखाई दिए। बता दें मथुरा जनपद में अब तक 50 कोरोना संक्रमित आ चुके हैँ। प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। मथुरा में देहात क्षेत्र में भी संक्रमित मरीज मिले हैं।