फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, जानिए क्या हुआ जब परिवार ने लोगों से मांगी मदद

Thu, 22 Apr 2021 01:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
दो मंजिल मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में गुरुवार की सुबह दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग मकान के भूतल पर बने गोदाम में लगी। परिवार के लोग बाहर निकल पाते उससे पहले ही पहली मंजिल भी लपटों से घिर गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से मकान में फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कॉलोनी में अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़ित परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कमला नगर के जी-ब्लाक में कारोबारी चौधरी रामलाल का दो मंजिला मकान है। भूतल पर चप्पल मैटेरियल का गोदाम और दुकान है। मकान की पहली मंजिल पर रामलाल परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी ऊषा रानी, दो पुत्र हर्ष, सनी, पुत्रवधू रितु और प्रियंका और उनके बच्चे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
मकान में उठती आग की लपटें - फोटो : अमर उजाला
मकान के भूतल पर बने गोदाम में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट सर्किट आग लग गई। लपटों ने कुछ दी देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों के बीच रामलाल और उनका पूरा परिवार पहली मंजिल पर फंस गया।

4 of 6
मदद के लिए आवाज लगाती महिला और युवक - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए। मदद के लिए चीख-पुकार मच गई। कॉलोनी के लोग एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय लोग आग के बीच फंसे परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जुट गए।
विज्ञापन

5 of 6
सीढ़ी रखकर परिवार के सदस्य को दूसरे मकान की छत पर उतारते युवक - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में पुलिस और दमकल की चार गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक मकान से दूसरे मकान पर सीढ़ी लगाकर परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग में परिवार के लोग झुलस गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकान में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगना बताई गई है। बता दें कि गोदाम में फैब्रिक फोम रखा था, इससे आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग में काफी सामान जलने की अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें