फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा से ऐसा प्रेम: LLB की छात्रा ने भगवान कृष्ण से रचाई शादी, अग्नि के लिए सात फेरे, परिजन भी हुए शामिल

Tue, 14 Mar 2023 07:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन बनी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में एक युवती ने भगवान कृष्ण के साथ विवाह रचा लिया। पंडित जी ने मंत्रोचार करके विधि-विधान से सात फेरे करवाए। पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी हुईं। 

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन... वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी...इस भजन के माध्यम से मीरा का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम भाव व्यक्त किया गया है, लेकिन औरैया की रहने वाली रक्षा सोलंकी की प्रीत भी कन्हैया के प्रति कम नहीं है। वृंदावन घूमने के दौरान श्रीकृष्ण को ही सब कुछ मान बैठी रक्षा ने शनिवार को उनसे विवाह रचा लिया। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर सात फेर लिए और विवाह की सभी रस्में निभाईं गईं। उसके साथ परिवार व अन्य लोगों को दावत भी दी गई।

ये भी पढ़ें- पिता को दी खौफनाक मौत: बेलचे से की हत्या, फिर अंजान बनकर सो गया घर में, हत्यारे बेटे का इस तरह खुला राज
 
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन बनी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
रक्षा सोलंकी औरैया के बिधूना कस्बे की रहने वाली हैं। पिता रणजीत सोलंकी ने बताया कि जुलाई 2022 बेटी उनके साथ वृंदावन आईं थी और अपना सब कुछ कन्हैया को मान बैठीं। तभी से वह ठाकुर जी के साथ शादी की रट लगाए हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
छात्रा संग उसके माता पिता - फोटो : अमर उजाला
बेटी को श्रीकृष्ण भक्ति में लीन देख माता-पिता उसकी बात नहीं टाल सके। रक्षा सोलंकी ने 11 मार्च को औरैया में अपने रिश्तेदारों की मौजूदगी में भगवान कृष्ण की मूर्ति के साथ शादी कर ली। रक्षा एमए के बाद एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं हैं। 

4 of 5
भगवान कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
पिता पूर्व प्रधानाचार्य हैं। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 3 बेटियां और एक बेटा है। रक्षा सोलंकी ने कहा कि उसे पिछले काफी समय से सपने आ रहे हैं कि भगवान कृष्ण उनके पास आए हैं और उसके गले में वरमाला डालीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलएलबी की छात्रा - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए चारों ओर से सामाजिक दबाव बन रहा था तो कन्हैया के साथ ही शादी कर ली।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें