फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवेश यादव हत्याकांड: अधिवक्ताओं ने किया हड़ताल का एलान, योगी सरकार से की ये मांगें

Mon, 17 Jun 2019 10:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। एटा में सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल का एलान कर दिया। वहीं कासगंज में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

2 of 5
दीवानी परिसर में मृतका दरवेश यादव हत्यारोपी मनोज के साथ - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन सभागार में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने दरवेश यादव हत्याकांड की सीबीआई जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये आर्थिक मदद देने की मांग की। 
विज्ञापन

3 of 5
दीवानी में स्वागत के समय दरवेश यादव हत्यारोपी मनीष के साथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि दरवेश हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही न्यायालय परिसर के साथ अधिवक्ता चेंबरों पर सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अधिवक्ताओं ने एलान किया कि मांगें पूरी न होने तक सभी अधिवक्ता 21 जून तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

4 of 5
दरवेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने दरवेश यादव हत्याकांड की निंदा की। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या गंभीर मामला है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिससे सही स्थिति स्पष्ट हो सके। नगर अध्यक्ष रवीश यादव ने कहा कि दरवेश यादव के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्याकांड से कुछ समय पहले की तस्वीर में दरवेश यादव और लाल घेरे में हत्यारोपी मनीष - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 12 जून को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में साथी वकील मनीष शर्मा ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मारीं थी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें