फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2020: राधारानी के आंगन में रंग-गुलाल के साथ बरसेंगे लड्डू, द्वापर युग से जुड़ी है अनूठी परंपरा

Wed, 04 Mar 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राधारानी का गांव बरसाना में होली के रंगों में सराबोर होकर झूम रहा है। यहां होने वाली विश्व प्रसिद्ध लठामार होली में आज लड्डूओं की मिठास घुलेगी। बरसाना के श्रीजी महल से नंदगांव के नंदभवन में होली का निमंत्रण सखियों के हाथ पहुंचेगा।  होली का निमंत्रण स्वीकारते ही बरसाना में लड्डू बरसेंगे। अनूठी लड्डू होली देखने मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अनूठी परंपरा के साक्षी बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
बरसाना के श्रीजी मंदिर में उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
लड्डू होली की अनूठी परंपरा से द्वापर युग से जुड़ी है। मान्यता है कि द्वापर में बरसाना से होली खेलने का आमंत्रण लेकर सखी नंदगांव गई थीं। इस निमंत्रण को नंदबाबा ने स्वीकार किया और इसकी खबर पंडा से बरसाना में बृषभान जी के यहां भिजवाई। इस पर राधारानी के पिता बृषभान ने नंदगांव से आए पंडा को खाने के लिए लड्डू दिए।

बरसाना की गोपियों ने पंडा के गालों पर गुलाल लगा दिया। उनके पास गुलाल नहीं था तो वो खाने के लिए दिए गए लड्डुओं को ही गोपियों के ऊपर फेंकने लगा। तभी से यह लीला लड्डू होली की परंपरा आज तक चली आ रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
लड्डू होली के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरसाना-नंदगाव की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का निमंत्रण लेकर राधाजी की सखियां बरसाना के श्रीजी मंदिर से पैदल चल कर नंदभवन पहुंचेंगी। निमंत्रण के बाद नंदभवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर, राधा के गांव बरसाना में भी लड्डू होली का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। बूंदी के लड्डू, श्रद्धालुओं पर बरसाए जाएंगे। 

4 of 6
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निमंत्रण की उत्सुकता में पलक पांवड़े बिछाए नंदगांव के ग्वाल निमंत्रण स्वरूप आए गुलाल को नंदबाबा एवं कन्हैया के चरणों में रखेंगे और बरसाना होली खेलने की तैयारी में लग जाएंगे। फाग आमंत्रण महोत्सव के दौरान कान्हा के घर नंदभवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 6
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शाम के समय बरसाना के श्रीजी महल में हजारों किलो लड्डुओं की बरसात होगी। स्थानीय लोग लड्डू होली की संज्ञा देते हैं। देश के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालु उन लड्डुओं को लपकने के लिए आतुर दिखाई देंगे। चार मार्च को बरसाना में और पांच मार्च को नंदगांव में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समय के साथ-साथ लठामार होली से संबंधित प्रथाओं में भी परिवर्तन दिखने लगा है। कई प्रथाएं बदलते परिवेश के साथ-साथ खुद व खुद ही बदलती जा रही हैं। पूर्व प्रवक्ता एवं नंदबाबा मंदिर के सेवायत विजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि दशकों पहले बरसाना से होली का निमंत्रण वहां का पुरोहित या साधु लेकर आता था। इस बात का प्रमाण नंदबाबा की वार्षिकोत्सव समाज पुस्तिका में भी आता है। लेकिन अब सखी निमंत्रण लाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें