बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और गोपी स्वरूपों के साथ रासलीला में फूलों की होली खेली। रंगोत्सव के मंच पर अवध और ब्रज का संगम दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
2 of 6
रंगोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
रंगोत्सव की शुरुआत ब्रज की लोक कलाओं के साथ हुई। मंच पर आंबेडकर नगर से आईं लोक कलाकार प्रकृति यादव ने साथियों के साथ प्रस्तुति दी। इसके बाद बांदा के रमेश पाल, अयोध्या के विजय यादव ने फरूवाही और सुजीत कुमार ने बहरूपिया की प्रस्तुति दी। इसके बाद सुल्तानपुर और गाजीपुर के कलाकारों ने धोबिया नृत्य से सभी को परिचित कराया।
विज्ञापन
3 of 6
रंगोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलिया लोककला संस्थान झांसी के प्रदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में भगतजी, वंदना कुशवाहा, शिवानी शाक्य आदि कलाकारों ने अवधी वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ राई नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। शिप्रा शर्मा के साथ कलाकारों ने होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा के गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इन्हीं कलाकारों ने मैं तो होली खेलूंगी संग रसिया के बरसाने में...गीत पर ब्रज की होली की प्रस्तुति दी। अंत में मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूप पहुंचे तो चारों ओर राधे-राधे के जयकारे गूंजने लगे।
4 of 6
कार्यक्रम के दौरान कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
वंदना शर्मा ने होरी खेलूंगी श्याम तोते नाय हारूं होरी खेलूंगी और होली खेलन आयौ श्याम आज जाए रंग में बोरो री पर कलाकारों की टोली ने रास की प्रस्तुति की तो श्रद्धालु गद्गद् हो गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच पर आगमन हुआ।
विज्ञापन
5 of 6
नगाड़े बजाते ब्रज के कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
कुछ पलों के लिए कार्यक्रम रुका इसके बाद ब्रज के कलाकारों ने फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नंद किशोर और मेरी चुनर में पड़ गयौ दाग री ऐसो चटक रंग डारो.. के साथ आज बिरज में होली रे रसिया के गीतों पर फूलों और गुलाल की होली से माहौल को महका दिया। नृत्य और फूलों की होली का भावपूर्ण मंचन किया।
दीप प्रज्जवलित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वंदना शर्मा ने गीतों के स्वरों से फिजां में होली की मस्ती घोल दी। इसके बाद राधाकृष्ण के स्वरूपों ने मंच पर बैठे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाल लगाया। इसके साथ अन्य संतों और मंत्रियों ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।