फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laddu Holi 2022: नंदगांव को पांडे ब्रज बरसाने आयो..., बरसाना में हुई लड्डू होली, देखें तस्वीरें 

Fri, 11 Mar 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली की धूम मची हुई है। अबीर-गुलाल के उड़ते बादलों से सतरंगी हुआ राधा का गांव बरसाना लाडली जी महल (राधारानी मंदिर) में बृहस्पतिवार को लड्डुओं की बरसात हुई। नंदभाव के पांडा के नृत्य को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बरसाना के राधारानी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ऊंची जगहों से बरसते लड्डू और इन्हें लपकने के लिए लालायित श्रद्धालु। अबीर-गुलाल के घुमड़ते सतरंगी बादल, रसिकों की वाणी का गुणगान करते समाजी, चारों ओर राधे-राधे की गूंज, समाजियों के साथ मस्ती में झूमकर नाचता पांडा कुछ ऐसा नजारा था बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्रीराधारानी (लाडली जी) मंदिर का। 
विज्ञापन

2 of 5
लड्डुओं की बरसात - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को बरसाना के कोने-कोने में आस्था का ज्वार उमड़ रहा था। जिसे देखो, वही मंदिर की ओर बढ़ा चला जा रहा था। हर कोई लड्डू होली के अद्भुत दृश्य को अपनी आंखों निहारने को लालायित था। इस दौरान समाजियों द्वारा नंदगांव को पांडे ब्रज बरसाने आयो का गायन किया जा रहा था।  
विज्ञापन

3 of 5
लाडली जी मंदिर में छाया उल्लास - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन सुदी अष्टमी की शाम को लाडली जी मंदिर का नजारा उल्लास और उमंग भर देने वाला रहा। शाम को मंदिर के पट खुलते ही गोस्वामी समाज ने समाज गायन प्रारंभ कर दिया। 

4 of 5
लड्डू होली के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नंदगांव से आए पांडा का पुजारी ने भानु बाबा की ओर से स्वागत किया। पांडा ने हर्ष से नृत्य किया। पुजारी और श्रद्धालुओं द्वारा लड्डुओं को दर्शकों के बीच लुटाया। श्रद्धालु प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने को लालायित दिखे। छोटे बड़े, अमीर-गरीब का भेद मिटाकर सबने समान भाव से लड्डू लूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड्डू होली के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
 मंदिर में लगभग सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान टनों लड्डू लुटाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें