वृंदावन में आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का पहला शाही स्नान माघ पूर्णिमा पर शनिवार को हुआ। शाही स्नान से पहले शाही अंदाज में संतों की पेशवाई निकाली। इसका शुभारंभ देवरहा बाबा घाट से हुआ। शाही पेशवाई में शामिल संतों के दर्शन के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कहीं पुष्पवर्षा हुई तो कहीं आरती करके संत-महंतों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा कुंभ मेला क्षेत्र घंटे-घड़ियालों की गूंज के साथ हरिनाम संकीर्तन के स्वरों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
2 of 6
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेला: कुंभ क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से पहले आयोजित हो रही कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में शनिवार को माघ पूर्णिमा पर प्रथम शाही स्नान हुआ। स्नान से पहले देश के विभिन्न प्रांतों से आए संत-महंत शाही पेशवाई के लिए गाजे-बाजे के साथ वृंदावन नगर भ्रमण को निकले।
विज्ञापन
3 of 6
कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मेला: ऊंट और घोड़ों पर सवार होकर निकले साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंतों की अगुवाई में 10 अखाड़ों के महंत, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरणदेवाचार्य, जगद्गुरु वल्लभाचार्य गोस्वामी वल्लभराय, चतुसंप्रदाय श्रीमहंत समेत सैकड़ों महामंडलेश्वर और साधु-संत आशीर्वाद देते चल रहे थे। संतों के इस विशाल काफिले की भव्यता देखते ही बन रही थी।
4 of 6
कुंभ बैठक मेला 2021: वृंदावन में निकली संतों की पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
शाही पेशवाई में अखाड़ों के पारंपरिक निशान और उनके पीछे पटेबाजी करते वैष्णव नागा साधुओं के जत्थे मुख्य आकर्षण बने। इनके साथ ऊंट, घोड़ों की सवारी भी शामिल रही।
विज्ञापन
5 of 6
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021: संतों ने निकाली पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पों से सुसज्जित बग्घियों में वैष्णव संप्रदाय के प्रवर्तक जगद्गुरु बल्लभाचार्य, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य, जगद्गुरु माध्वगोड़ेश्वर, जगद्गुरु बालानंद महाराज के चित्रपट पेशवाई का हिस्सा बने। अनेक संत, महंत रथों पर सवार होकर भी निकले।
वृंदावन कुंभ मेला 2021: शाही पेशवाई में शामिल साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ के शाही स्नान की शाही पेशवाई में शामिल संत-महंतों का श्रीराधाकृष्ण की लीला स्थली पर भव्यता के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया गया। छतों पर बैठे महिला-पुरुषों ने फूल बरसाए तो घरों के आगे खड़े भक्तों ने आरती की।