फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2020: नंदगांव में आधी रात को जन्मेंगे कन्हाई, ब्रज में गूंज रही बधाई, चहुंओर छाया उल्लास

Tue, 11 Aug 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के नंदगांव में चहुंओर उमंग और उल्लास है। घर-घर मिठाइयां बन रहीं हैं। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ब्रज के लाला का मंगलवार रात को नंदगांव की धरा पर जन्म होगा। अपने सखा के जन्मदिन को लेकर नंदगांव के गोप उत्साहित हैं। जन्म से पूर्व राधारानी के गांव बरसाना के ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोग नंदबाबा को बधाई देने नंदगांव पहुंचे और बधाई गाई। 
विज्ञापन

2 of 5
नंदबाबा मंदिर में भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
नंदबाबा मंदिर के सेवायत ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि परंपराओं के निर्वहन के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए नंदभवन में संयुक्त समाज गायन का आयोजन किया जाएगा। रात को ढांड ढांडिन लीला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नंदबाबा के पुरोहित द्वारा श्री नंदबाबा की वंशावली का बखान किया जाएगा। मध्य रात को कन्हैया का अवतरण होगा। सेवायत लोकेश गोस्वामी ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस बार स्थानीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 5
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में भी जन्मोत्सव की धूम 
भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति राधारानी का गांव बरसाना भी आनंद कंद श्रीकृष्ण चंद्र के जन्मोत्सव की तैयारियों में डूबा हुआ है। श्रीजी मंदिर के सेवायत संजय गोस्वामी के अनुसार यहां रात बारह बजे भगवान श्याम सुंदर का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया जाएगा। घर-घर में पकवान बनाए जाएंगे। 

4 of 5
नंदबाबा मंदिर, नंदगांव - फोटो : अमर उजाला
मनाया जाता है भव्य नंदोत्सव
जन्मोत्सव के बाद नंदगांव में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। बताते हैं कि कृष्ण के जन्म के अगले दिन बरसाना से राधारानी के माता पिता वृषभानु और कीरत रानी सखियों के साथ नंद बाबा को बधाई देने आए थे। बरसाना के गोसाई समाज द्वारा उसी परंपरा का निर्वहन बड़े धूमधाम से किया जाता है। कान्हा को हंसाने के लिए पांच वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग कुश्ती लड़कर परंपरा निभाते हैं। दही और हल्दी मिलाकर श्रद्धालुओं पर छिड़की जाती है। इसे लाला की छीछी भी कहते हैं। सेवायत शिवहरी गोस्वामी ने बताया कि इस बार सभी परंपराओं का प्रतीकात्मक रूप से निर्वहन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा के मलपुरा स्थित केशवदेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर पर भी जन्माष्टमी की धूम है। जन्म से पूर्व मंदिर में भजन-कीर्तन हो रहे हैं। मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी को रात्रि 10 बजे से वेद पाठी ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के बीच भगवान का अभिषेक होगा, जो रात 11:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को रत्न जड़ित पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात ठाकुर जी को रजत हिंडोले में विराजमान किया जाएगा। रात 12:30 बजे महाआरती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें