गुंजन, सूर्यांशी के शव फर्श पर पड़े थे, गले से तेजी से खून निकल रहा था, अंतरा को हमने मरा हुआ समझा, वह भी लहूलुहान थी, फर्श से लेकर दीवारों तक भी खून के छींटे थे, विक्की सिर पकड़कर बेड पर बैठा था, दृश्य बहुत डरावना था, हम चुपचाप आ गए और गुंजन के भाई नितिन को फोन कर दिया। यह कहना है मौके पर पहुंचे पड़ोसियों का।
विज्ञापन
2 of 5
सूर्यांशी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में मंगलवार की रात एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर दी गई, जबकि डेढ़ वर्षीय बेटी की हालत गंभीर है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच में पति ने कहा कि झगड़े के दौरान पत्नी ने बेटियों को चाकू मारे। इस पर उसने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला था।
पड़ोसियों ने बताया कि रात 12 बजे से ही दोनों में झगड़ा हो रहा था। जोर से आवाजें आ रही थीं। गुंजन कह रही थी कि उसे एक पल भी यहां नहीं रहना है। विक्की कह रहा था कि जाना है तो चली जा, मुझे तेरी जरूरत नहीं है। हम लोगों ने बहुत ध्यान नहीं दिया क्योंकि इनमें झगड़ा पहले भी होता रहता था। जब चीखें सुनाई दीं तो हम लोग जाग गए। रात के डेढ़-दो बजे का समय था। घर पहुंचे तो यह वीभत्स दृश्य दिखाई दिया।
4 of 5
मां-बेटियों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुंजन के भाई नितिन का कहना है कि उसकी बहन और विक्की के बीच कलह शादी के बाद ही शुरू हो गई थी। विक्की की आदतें ठीक नहीं थी। शादी को पांच साल ही हुए थे, जबकि दोनों में सुलह कराने के लिए चार बार पंचायत हो चुकी थीं। दो बेटियां हो जाने के बाद विक्की बहुत हिंसक हो गया था। बहन उसके साथ नहीं रहना चाहती थी लेकिन समाज के लोग कहते थे कि इस तरह रिश्ता खत्म नहीं करना चाहिए, जहां तक संभव हो निभाना चाहिए। दोनों के परिवार और रिश्तेदार बैठते और पंचायत होती। ऐसा चार बार हुआ। विक्की कहता था कि अब शिकायत का मौका नहीं देगा लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं आया।
मलपुरा पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मलपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वीरेंद्र ने यह तो कुबूल किया है कि उसने गुंजन की हत्या की लेकिन बेटियों का गला रेतने की बात से इनकार किया है। वीरेंद्र का कहना है कि झगड़े के दौरान गुंजन आपा खो बैठी थी। उसने सब्जी काटने का चाकू हाथ में ले लिया। वह कह रही थी कि आज मर जाएगी या मार देगी। उसने कहा कि तुम्हें मेरी बेटियों से परेशानी हैं न, लो आज इन्हें खत्म कर देती हूं। उसने दोनों बेटियों का गला रेत दिया। यह देख मैंने चाकू छीना और उसी से उसका गला रेत दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दहेज हत्या की धारा में दर्ज किया गया है। इसी के आधार पर कार्रवाई हुई है। बाकी बातें जांच से स्पष्ट होंगी। चाकू को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि इस पर विक्की की अंगुलियों के ही निशान हैं या गुंजन के भी हैं। घटना के समय घर में कई लोग मौजूद थे। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।