ब्रज में यूं तो कई मंदिर हैं, लेकिन राधारानी की मां कीर्ति का पहला मंदिर बरसाना में बनाया गया है। रंगीली महल परिसर में बना भव्य कीर्ति मंदिर वास्तु कला का बेजोड़ नमूना है। इसकी भव्यता भक्तों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस मंदिर को 11 फरवरी को आम जनमानस के लिए खोला जाएगा। इसके लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
kalash yatra
गुरुवार को सप्त दिवसीय मंदिर स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के हजारों श्रद्धालुओं आए हैं। इस मौके पर कीर्ति मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
3 of 5
kalash yatra
- फोटो : अमर उजाला
कीर्ति मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा बरसाना की गलियों से गुजरते हुए पुन: कीर्ति मंदिर पर संपन्न हुई। कीर्ति मंदिर के शुद्धिकरण के लिए गाजीपुर के प्रेम सरोवर से जल लाया गया है।
4 of 5
kalash yatra
30 एकड़ भूभाग में बना बरसाना का रंगीली महल और कीर्ति मंदिर पर्यटन के अलावा क्षेत्र के लोगों के लिए नए रोजगार भी पैदा करेगा। कीर्ति मंदिर की नींव वर्ष 2006 में स्वयं जगद्गुरु कृपालु महाराज ने रखी थी। यह मंदिर भारत वर्ष में कीर्ति महारानी का पहला मंदिर होगा।
मंदिर के उद्घाटन के लिए मंदिर परिसर में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि 11 फरवरी को कीर्ति मंदिर को आम जनमानस के लिए खोल दिया जाएगा। सात से 14 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पिता के सपने को पूरा करने के लिए परिषद की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी भी साफ सफाई में सहयोग कर रही हैं।