फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज कांड: तिरंगे में लिपटा आया शहीद का पार्थिव शरीर, बेसुध हुईं मां-पत्नी, भावुक कर देंगी तस्वीरें

Wed, 10 Feb 2021 05:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा/कासगंज
विज्ञापन
1 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में शराब माफिया के हमले में शहीद हुए सिपाही देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा बुधवार दोपहर ढाई बजे उनके पैतृक गांव नगला बिंदु (थाना डौकी, आगरा) में पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां और पत्नी बेसुध हो गईं। बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मासूम बेटी बस पापा-पापा बोल रही थी। ये दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गईं। परिवार को शहीद के अंतिम दर्शन कराने के बाद विदाई दी गई। इस दौरान एडीजी अजय आनंद, डीएम पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार ने अर्थी को कंधा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कासगंज हत्याकांड : शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
सिपाही देवेंद्र सिंह आगरा जिले के गांव नगला बिंदू के रहने वाले थे। वह कासगंज जिले के थाना सिढ़पुरा में तैनात थे। मंगलवार शाम दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र सिंह वहां के गांव नगला धीमर और नगला भिकारी में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। जहां शराब माफिया ने हमला कर सिपाही देवेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
कासगंज हत्याकांड: इकलौते बेटे का पार्थिव शरीर देखकर देखकर बेसुध हुई मां - फोटो : अमर उजाला
शहीद सिपाही देवेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को कासगंज से पुलिस वाहन में गांव नगला बिंदु लाया गया। इससे पहले ही अधिकारी भी गांव पहुंच गए। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे थे। 

4 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी चंचल - फोटो : अमर उजाला
तिरंगे में लिपटे इकलौते बेटे को देखकर मां गुड्डी देवी बेसुध हो गईं। पत्नी चंचल भी बेहोश हो गईं। बहन प्रीति के आंसु नहीं रुक रहे थे। उन्हें परिवार की अन्य महिलाएं संभाल रही थीं। 
विज्ञापन

5 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद की बहन को संभालते परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला
तीन साल की बेटी वैष्णवी को पिता के पास अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया। बेटी ने पापा-पापा कहकर पुकारा। यह देखकर हर आंख नम हो गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन

6 of 7
कासगंज हत्याकांड: शहीद देवेंद्र सिंह की अर्थी को कंधा देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एडीजी अजय आनंद, जिलाधिकारी पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। गांव के लोगों ने देवेंद्र अमर रहे के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कासगंज पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी ने शहीद सिपाही को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
आगरा से पहले शहीद सिपाही देवेंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस वैन में पुलिस लाइन लाया गया। यहां उसके शव को तिरंगे में लपेटा गया। इसके बाद सिपाही एडीजी अजय आनंद ने उनके शव पर पुष्पगुच्छ समर्पित किया। इसके बाद आईजी पीयूष आनंद, डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, सीओ सिटी आरके तिवारी, सीएफओ आनंद रजनीश ने भी शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें