फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: करवा चौथ पर इस बार भी सुहानिनों को जवां-जवां सा दिखा ‘चांद’, छलनी से दीदार कर लंबी आयु की कामना

Thu, 13 Oct 2022 11:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
छलनी से पति का दीदार करतीं सुहागिनें - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में हर बार की तरह जवां-जवां सा दिखा चांद किसी को, तो किसी ने पहली बार जानी चांद की अहमियत। उम्र के 50 पड़ाव साथ-साथ पार कर चुके हमसफर भी एक-दूसरे का हाथ पकड़ छत पर चांद का दीदार करने पहुंचे। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। छलनी के साए में पति को देखने का लम्हा पहला करवा चौथ मना रहे नवयुगलों के लिए सुनहरी याद बन गया। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देकर करवा चौथ को खास बनाया। कॉलोनियों में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाया।

बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर शाम ढलने के साथ ही बच्चों और महिलाओं का छत पर पहुंचना शुरू हो गया। सोलह शृंगार में सजी महिलाएं अर्घ्य देने के लिए चांद का इंतजार करती रहीं। बच्चों ने छत की मुंडेर पर चढ़कर भी काफी देर तक चांद को तलाशा। इसके बाद रात 8.45 मिनट पर चांद निकला तो पूरे दिन निर्जल व्रत रहीं महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देने के बाद चलनी में अपने पति को निहारा। पति ने पत्नी को जल पिलाकर व्रत खुलवाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पति अभिमन्यु के साथ रिया - फोटो : अमर उजाला

'कभी नहीं भूलूंगी सुखद एहसास'

कमला नगर की रिया अग्रवाल ने कहा कि पहले करवा चौथ पर खूबसूरत चांद का दीदार कर सुखद अहसास हुआ। पहली बार चलनी के पीछे से पति को देख उनकी लंबी आयु की प्रार्थना का क्षण कभी नहीं भुला पाऊंगी।

'दोगुनी हुई हमारी खुशियां'

दयालबाग की अनामिका खत्री ने बताया कि हमारी शादी की खुशियां करवा चौथ पर हम दोनों के लिए दोगुनी हो गईं। मेरे साथ पति ने भी व्रत रखा। दोनों काफी देर तक छत पर साथ-साथ रहे। मेरे और इनके लिए यह त्योहार पहला था। 
विज्ञापन

3 of 6
रानी सिंह अपने पति डॉ. एमपी सिंह के साथ - फोटो : अमर उजाला

आज भी जवां हैं चांद

आज भी जवां दिखता है चांद, ठीक उसी तरह जैसे आज से 55 साल पहले दिखता था। यह कहते हुए जयपुर हाउस की रहने वाली रानी सिंह अपने पति डॉ. एमपी सिंह को देख मुस्कुरा उठती हैं। रानी कहती हैं कि हरेक करवा चौथ पर निर्जल व्रत रखती हूं। 

4 of 6
पार्श्वनाथ पंचवटी में हुआ उत्सव - फोटो : अमर उजाला

पार्श्वनाथ पंचवटी में हुआ उत्सव

पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी फेज-2 में करवा चौथ उत्सव मनाया गया। इंद्रा शर्मा और आशा कपूर ने सामूहिक रूप से महिलाओं को करवा चौथ की कथा सुनाई। इस दौरान गीता आहूजा, मिनी छाबड़ा, नवनीत कौर, चांदनी भोजवानी, उपासना, पूजा चड्डा, मोनिका वाही, शिल्पा लूथरा, निधि कपूर, सुनीता अरोड़ा, विधि सिंह, नीतू सिंह, प्रभा पिपलानी, लता भगत्यानी, निधि गुलाटी, शालू अरोरा, अनामिका टंडन, सरोज भसीन आदि मौजूद रहीं। 

 

विज्ञापन

5 of 6
शंकर ग्रीन में हुई सामूहिक कथा - फोटो : अमर उजाला

शंकर ग्रीन में हुई सामूहिक कथा

शंकर ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शंकर ग्रीन अपार्टमेंट, ताजनगरी फेज-1 में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कथा सुनी। महिलाओं ने भजन कीर्तन भी गाए। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कुसुम मिड्डा, मधु अरोड़ा, सुनीता आनंद, सलोनी मिड्डा, राधिका, ऋतु, अनीता, सीमा मगन, राखी, कमल अरोड़ा, नीबिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जेल में भी मनाया गया करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

सलाखों में बंद पति की लंबी उम्र की कामना 

करवाचौथ पर जिला जेल में निरुद्ध 82 महिला बंदियों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। उनके लिए जेल प्रशासन ने अलग से व्यवस्थाएं की थीं। 32 महिलाएं ऐसी थी, जिनके पति भी जेल में निरुद्ध हैं। उन्हें पतियों से मिलाया गया। चांद दिखने के बाद महिला बंदियों ने पतियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं के लिए हलवा, पूड़ी और सब्जी की व्यवस्था की थी। महिलाओं को चूड़ी और मंगलसूत्र भी दिए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें