करवा चौथ पर बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। शृंगार के सामान से लेकर करवा, सजी हुई पूजा थाली, आकर्षक छलनी, कपड़ों की दुकान और पार्लरों में महिलाओं की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। सुहागिनों का पर्व करवाचौथ गुरुवार को है। जिसको लेकर महिलाओं ने खरीददारी शुरू कर दी है। लाल साड़ी, लहंगा और लाल रंग की चूड़ियों की बाजार में ज्यादा मांग है।
विज्ञापन
2 of 5
खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सुहागिनें कपड़ों के साथ मैचिंग का शृंगार का सामान, चूड़ियां, लिपिस्टक, नेल पॉलिश, बिंदी आदि सामान खरीद रही हैं। दुकानदारों ने बताया कि लाल रंग की चीजों की मांग ज्यादा है। सजे हुए करवे महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। सादा करवा बाजार में 15 से 20 रुपये में मिल रहा है तो सजे हुआ करवे 50 से 60 रुपये में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
करवा चौथ के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
ब्यूटी आर्टिस्ट शिवानी मिश्रा ने बताया कि करवाचौथ के लिए पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो रही है। शृंगार इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसके लिए करवाचौथ वाले दिन के लिए एडवांस में बुकिंग की जा रही है। पार्लरों के खोलने और बंद करने का समय भी बदला गया है। करवा चौथ पर इस बार महिलाएं अरेबियन और मुगलिया डिजाइन की मेहंदी ज्यादा पसंद कर रही हैं। कु छ पार्लरों में मेहंदी के टैटू की भी एडवांस बुकिंग की गई हैं।
4 of 5
करवा सजातीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों कई महिलाएं इतराते चांद का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इनके लिए यह करवाचौथ इसलिए काफी खास है, क्योंकि शादी के बाद यह इनका पहला करवाचौथ है। इन महिलाओं को अपने पहले करवाचौथ का अलग एहसास हो रहा है। महिलाएं व्रत रखने को लेकर जितनी उत्सुक दिखाई दे रही हैं, उससे कहीं अधिक उत्सुकता उन्हें करवाचौथ पर चांद के पहले दीदार की है।
पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत
- फोटो : अमर उजाला
कमला नगर की हिमांशी आहूजा ने कहा, 'मैं इस करवाचौथ को लेकर काफी उत्सुक हूं। यह मेरा पहला करवाचौथ है। इसलिए, यह मेरे लिए जिंदगी भर यादगार रहेगा। आवास विकास कॉलोनी की सुख परिहार ने कहा कि एक अलग अहसास हो रहा है अपने पहले करवाचौथ का। करवाचौथ के पहले व्रत में दो दिन रह गए हैं। काफी उत्सुक हूं। उर्वशी जौदान ने कहा कि करवाचौथ पर इतराते चांद के निकलने का अलग अंदाज होगा।