फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karni Sena Protest: छावनी बना सांसद आवास...सपा नेताओं के उड़े रहे होश, करणी सेना के प्रदर्शन पर ये बोले सुमन

Sat, 12 Apr 2025 08:18 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान के बाद करणी सेना ने गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया। इस दाैरान सांसद आवास को किले में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय घटना को लेकर सपा नेताओं के भी होश उड़े रहे।

 
विज्ञापन
1 of 5
सपा सांसद के खिलाफ करणी सेना का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राणा सांगा पर टिप्पणी से सुर्खियों में आए समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन का आवास शनिवार को छावनी में बदल गया। गढ़ी रामी में सम्मेलन के बाद सांसद आवास की ओर भीड़ के कूच करने की आशंका थी। ऐसे में सूरज चढ़ने के साथ आवास पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों व सपा नेताओं की धड़कन भी बढ़ती गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
सांसद आवास के मार्ग पर तैनात फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम पांच बजे सम्मेलन खत्म हुआ। छह बजे सम्मेलन में शामिल होने आए लोग अपने घरों को वापस लौटने लगे। जिसके बाद सांसद आवास पर सपाइयों ने राहत की सांस ली। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिनभर जमे रहे। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक किले में तब्दील सांसद आवास के पास किसी को भी सुरक्षा बलों ने नहीं भटकने दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जेसीबी से मार्ग किया बंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
500 से अधिक लोग आवास पहुंचे, लेकिन सूची में नाम देखने के बाद बमुश्किल 150 लोगों को सांसद से मिलने दिया गया। आवास के बाहर रैपिड रिस्पांस फोर्स (आरआरएफ) ने मोर्चा संभाला। बाग फरजाना होकर स्पीड कलर लैब चौराहा तक और सूरसदन से सेंट जॉन्स चौराहा तक एमजी रोड भी बंद रहा। उधर, सांसद आवास पर मौजूद सभी की नजर गढ़ी रामी पर टिकी थी। वहां मौजूद लोग पल-पल की सम्मेलन की खबर लेते रहे। एलआईयू, पुलिस व अन्य बल भी अपने सूत्रों से हालात पता करते रहे।

 

4 of 5
फ्लैग मार्च करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विरोध जायज, लेकिन हिंसा अनुचित : सुमन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मेरी बात से नाखुश लोगों को लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है। उनका विरोध जायज हो सकता है। लेकिन, जिस तरह से 26 मार्च को मेरी गैर मौजूदगी में घर पर हमला हुआ। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा सांसद को किले में तब्दीर कर दिया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा सांसद ने कहा कि घर पर तोड़फोड़ की गई। वाहन क्षतिग्रस्त किए। यह हिंसा अनुचित है। उन्होंने कहा कि अभी भी कोई मेरी जीभ काटने, तो कोई सिर काटने का एलान कर रहा है। इससे साबित हो रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें