उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस के साथ हुई दिल दहलाने वाली घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। इनमें आगरा और मथुरा के दो परिवार भी शामिल हैं, जिनके लाल दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुए थे। बेटों की पुलिस में नौकरी लगने से परिवारों में खुशियां आनी शुरू ही हुई थीं, लेकिन बदमाशों की दुस्साहसिक करतूत से इनके परिवारों में मातम पसर गया है।