फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर हत्याकांड में नया मोड़: बहू से अधिक बेटे ने की थी कातिल से बात; हत्या से दो दिन पहले विशाल ने बदला था सिम

Tue, 15 Sep 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर के दवा व्यापारी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। कारोबारी की हत्या में बेटे की भी मूक सहमति थी। उसकी और जेल गए हत्यारोपी विशाल गौतम के बीच तीन माह में 300 बार बातचीत के सबूत मिले हैं। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की पांच सितंबर देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
1 of 15
kanpur medicine trader murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू के जेल जाने के बाद बेटे सुब्रत की भूमिका पर सवाल खड़ा करने वाली पुलिस ने अब चुप्पी साध ली है। उनके अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पहले स्वयं पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने स्वीकार किया था कि कारोबारी की हत्या में बेटे की भी मूक सहमति है। उसकी और जेल गए हत्यारोपी विशाल गौतम के बीच तीन माह में 300 बार बातचीत के सबूत मिले हैं। उधर, शालू का मोबाइल एक्टिव होने की बात सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का दावा है कि शालू के पास मोबाइल एक था, लेकिन दो नंबर इस्तेमाल कर रही थीं। आशंका है कि एक सिम का इस्तेमाल उसे फंसाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 15
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात फ्लैट में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी विशाल गौतम और उसके साथी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 

 
विज्ञापन

3 of 15
तस्वीर-दो सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
विशाल ने बहू शालू के कहने पर हत्या करने की बात कबूल की थी। पुलिस की जांच में बेटे की भी भूमिका संदिग्ध मिली। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विवेचना जारी है। अगर कोई साक्ष्य मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

4 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शालू-विशाल से सुब्रत का होगा आमना-सामना
इस हत्याकांड तह तक जाने के लिए पहले शालू और सुब्रत, फिर विशाल और सुब्रत को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस का मकसद हत्या में सुब्रत की भूमिका और तीनों के बीच हुई बातचीत की कड़ियों को जोड़ना है।

 
विज्ञापन

5 of 15
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, कारोबारी की हत्या की सुपारी लेने के आरोपी नौकर विशाल के फोन की मई से कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाली गई है। करीब एक हजार पन्नों की कॉल डिटेल में सात नंबर ऐसे मिले हैं, जिन पर पुलिस का विशेष फोकस है।
विज्ञापन

6 of 15
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें दो नंबर विशाल के, दो शालू के और तीन नंबर सुब्रत के बताए गए हैं। पुलिस इन सात नंबरों के बीच हुई बातचीत की पूरी जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों के बीच कब-कब बातचीत हुई और वारदात से पहले तथा बाद में उनके बीच किस तरह संपर्क रहा।
विज्ञापन

7 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल से सामना होने पर सुब्रत ने पहचानने से किया था इन्कार
वारदात के बाद जब पहली बार विशाल को सुब्रत के सामने लाया गया था तो उसने उसे पहचानने से इन्कार कर दिया था। पुलिस और अपार्टमेंट से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह बात इसलिए सवाल खड़े करती है क्योंकि सुब्रत, शालू और विशाल के पहले साथ घूमने-फिरने और खाना खाने तक जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि परिचित होने के बावजूद सुब्रत ने विशाल को पहचानने से इन्कार क्यों किया।

 

8 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या से दो दिन पहले विशाल ने बदला था सिम
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पांच सितंबर की रात वारदात को अंजाम दिया गया था, जबकि छह सितंबर की सुबह विनीत का शव मिला था। हत्या से ठीक दो दिन पहले, तीन सितंबर को विशाल ने नया सिम इस्तेमाल करना शुरू किया था।

 

9 of 15
दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, तीन से छह सितंबर के बीच विशाल ने नए नंबर से शालू और सुब्रत से भी बातचीत की। छह सितंबर को पकड़े जाने से कुछ घंटे पहले उसने अपने पुराने नंबर का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस इन कॉल्स के समय और बातचीत की कड़ियों को जांच में अहम मान रही है।

10 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वसीयत में बहू शालू का नाम नहीं
जांच में विनीत की करीब चार साल पहले तैयार की गई वसीयत भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, वसीयत में बेटे सुब्रत के अलावा बेटी और पत्नी का नाम शामिल है, जबकि बहू शालू का नाम नहीं है। वसीयत में शालू का नाम न होने को भी पुलिस जांच के एक बिंदु के तौर पर देख रही है।

 

11 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, हत्या के पीछे इसका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अब सीडीआर, रिमांड के दौरान पूछताछ और तीनों के आमने-सामने होने पर सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

12 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की पांच सितंबर देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। छह सितंबर सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।

 

13 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने छह सितंबर देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

14 of 15
आरोपी राजकिशोर कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे। 
विज्ञापन

15 of 15
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, गमगीन कारोबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर रात करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे। छह सितंबर सुबह 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें