कानपुर के करोड़पति ससुर की हत्या में एक और नया खुलासा हुआ है। हत्या की रात लाउंज में जमकर शराब और चिकन-फिश परोसी गई थी। कारोबारी के बेटे सुब्रत और बहू शालू रात करीब 3:30 बजे लाउंज से घर के लिए निकले थे।
कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि बेटा सुब्रत और बहू शालू तिलकनगर के जिस लाउंज में पार्टी कर रहे थे वहां उस रात जमकर शराब और नॉनवेज परोसा गया। सभी ने शराब पी थी। यही कारण है कि देर रात तक पार्टी चलती रही। शराब और नॉनवेज खाने के बाद दोनों ने जमकर डांस किया। रात करीब 3:30 बजे सुब्रत और शालू अपनी कार से घर जाने के लिए निकले थे। जबतक घर पहुंचे आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो चुके थे।
कॉस्मोजिन लाउंज के मैनेजर सौरव त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात आयोजित पार्टी में आयोजनकर्ता ने पहले ही बीयर, शराब और नॉनवेज को मेन्यू कार्ड में ऐड करवा दिया था। उनके ऑर्डर पर चिकन टिक्का, ग्रिल्ड फिश सहित अन्य नॉनवेज आइटम रखे गए थे। शालू ने सबसे अधिक ग्रिल्ड फिश खाई थी। पार्टी में आए अधिकांश लोगों ने अल्कोहल का सेवन किया था।
विज्ञापन
2 of 11
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल जाकर बयान लेगी पुलिस
शालू की घटना में संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने अभी उसके बयान नहीं लिए। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विवेचक शालू के जेल में जाकर बयान दर्ज करेंगे। उससे पूछताछ में यदि अन्य नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी जांच तेज की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 11
आरोपी विशाल गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीपी और डीसीपी वेस्ट से मिले शालू के भाई-बहन
विनीत मिनोचा हत्याकांड में शालू के परिजन ने भाग दौड़ तेज कर दी है। गुरुवार देर शाम पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिले। इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा जबकि शुक्रवार को डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी से मुलाकात की।
4 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शालू के भाई-बहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि शालू को मोहरा बनाया गया है। दोषी कोई और है जिसे बचाया जा रहा है। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों से कहा कि अभी जांच जारी है। हत्याकांड में जो भी शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
5 of 11
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला: बहू ने कराया ससुर का कत्ल
कानपुर में कल्याणपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की 5 सितंबर की देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने कारोबारी पर चाकू से 26 से ज्यादा वार किए। वारदात के वक्त वह फ्लैट में अकेले थे। 6 सितंबर की सुबह चार बजे बेटा-बहू पार्टी से घर लौटे तब वारदात का पता चला। पुलिस कमिश्नर फोर्स संग मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
6 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपार्टमेंट की गैलरी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, इनमें कारोबारी का पूर्व कर्मचारी हरबंशमोहाल निवासी विशाल गौतम व उसका साथी राजकिशोर फ्लैट में घुसते और निकलते दिखाई दिए। पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों के पैर में पुलिस की गोली लगी। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कारोबारी की बहू के कहने पर वारदात की बात कबूली है। पुलिस हत्या की वजह पता करने में जुटी है। रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट की पहली मंजिल के फ्लैट नंबर सी-104 में रहने वाले विनीत मिनोचा शहर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में माने जाते थे।
8 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स के नाम फर्म है। परिवार में बेटा सुब्रत, बहू शालू और छह साल का पोता श्रीजय हैं। पत्नी पुनीता गाजियाबाद में मैरिज काउंसलर हैं। सुब्रत ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर को करीब 9:36 बजे वह फ्लैट के मेनगेट को लॉक कर पत्नी शालू व बेटे के साथ तिलकनगर स्थित दोस्त की पार्टी में गए थे।
9 of 11
आरोपी राजकिशोर कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
6 सितंबर को 4:13 बजे घर लौटे। पत्नी किचन में पानी लेने गई तो पिता के कमरे से रिस कर बाहर आ रहा खून दिखा। दरवाजा खोला तो उनका शव जमीन पर पड़ा था। बेटे-बहू ने करीब 37 मिनट बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
10 of 11
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवा घंटे फ्लैट में छिपे, आधे घंटे बाद हत्या कर निकले
कानपुर के पॉश इलाकों में शुमार इंदिरानगर के प्रतिष्ठित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट के फ्लैट में विनीत मिनोचा की हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और और सीसी कैमरे चेक किए तो पांच सितंबर को 9:36 बजे कारोबारी का बेटा सुब्रत, बहू शालू अपने बेटे के साथ जाते दिखाई दिए। ठीक 10 मिनट बाद दो संदिग्ध गैलरी से बड़े आराम से फ्लैट सी-104 में दाखिल हो गए। करीब सवा घंटे फ्लैट में ही छिपे रहे। 10:58 बजे कारोबारी विनीत फ्लैट में पहुंचे। हत्यारोपी आधे घंटे में उनकी हत्या कर निकल गए।
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने लॉक से कोई छेड़छाड़ नहीं की और फ्लैट में घुसकर विनीत के आने का इंतजार करते रहे। 10:58 बजे विनीत अपनी फर्म से फ्लैट पर पहुंचे। खूनी खेल खेलने के 30 मिनट बाद आरोपी फ्लैट से निकलते हुए दिखाई दिए। बेटे ने जब एक आरोपी की पहचान फर्म में काम करने वाले पूर्व कर्मी विशाल गौतम के रूप में की तो पुलिस को किसी करीबी पर ही शक हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी।