यमुना में बालक का शव तलाशने के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
यमुना में किशोरों के डूबने से, मालवीय नगर में मातमी सन्नाटा
मालवीय नगर के बाशिंदों की मानें तो रोहित, अभिषेक, तुषार और हिमांशु अक्सर साथ रहते थे। चारों लोग साथ-साथ ही घर से कहीं घूमने को जाते थे। पीड़ित परिजनों की माने तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी यमुना में स्नान करने के लिए चारों एक साथ ही घर से गए थे। अभिषेक तीन भाई थे। रोहित दो भाई है। रोहित और अभिषेक के पिता चूड़ी का काम करते हैं। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। जैसे ही रोहित और अभिषेक के यमुना में डूबने की खबर परिजनों को मिली तो मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में पीड़ित परिजनों के लोग लोग एकत्रित हो गए। घटना आगरा सीमा में होने के कारण अधिकांश के परिजन आगरा चले गए थे।