फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: कान्हा के भक्तों के लिए प्रसाद का प्रबंध करेगा नगर निगम, लगाए जाएंगे भंडारा शिविर

Tue, 02 Aug 2022 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा के साथ वृंदावन में प्रसाद वितरण के लिए भंडारा शिविर लगाए जाएंगे। प्रसाद और शिविर की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन की रहेगी। उपवास रखने वालों के लिए फलाहार का प्रबंध रहेगा, जबकि अन्य भक्तों को भोजन प्रसादी प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए नगर निगम प्रशासन इस बार प्रसादी की व्यवस्था करने जा रहा है। जन्माष्टमी पर उपवास रखने वालों के लिए फलाहार का प्रबंध रहेगा, जबकि अन्य भक्तों को भोजन प्रसादी प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट मथुरा के साथ वृंदावन में भी कान्हा के भक्तों के लिए की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन देश-विदेश से लाखों भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए मथुरा-वृंदावन आते हैं। ब्रजवासी बाहर से आने वाले कान्हा के भक्तों का स्वागत सत्कार दिल खोलकर करते हैं। उनके भोजन प्रसादी के लिए मथुरा-वृंदावन में कई सैकड़ा भंडारों का आयोजन किया जाता है। इस व्यवस्था में इस बार मथुरा-वृंदावन नगर निगम प्रशासन भी शामिल हो रहा है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भोग प्रसादी के लिए भंडारों की अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान का भागवत भवन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यह आयोजन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट पोतराकुंड पार्किंग के आसपास होगा, जबकि वृंदावन में इसके लिए सौ फुटा रोड फ्लाईओवर के निकट मथुरा-वृंदावन मार्ग को चुना है। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर फलाहार और भोजन प्रसादी का प्रबंध रहेगा। उपवास वाले भक्त फलाहार कर सकेंगे, जबकि बाकी को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

भंडारों के लिए लेनी होगी अनुमति

भंडारों का आयोजन करने वाली संस्था या फिर समाजसेवियों को नगर निगम से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए उन्हें 500 रुपये जमानत राशि भी तय की गई है। यह राशि आयोजन स्थल पर स्वच्छता रखने वालों को वापस कर दी जाएगी। आयोजकों को यह लिखकर देना होगा कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता का प्रबंध करेंगे।

4 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

175 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए 175 सफाई कर्मचारी अतिरिक्त लगाए जाएंगे। इसमें 100 सफाई कर्मचारी वृंदावन में सफाई व्यवस्था संभालेंगे, जबकि 75 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के आसपास लगाया जाएगा। पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट का भी प्रबंध होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शुरू हुई तैयारियां 

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोशिश की जा रही है बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर साफ सुथरा रहे। भोग प्रसादी के लिए भंडारों की अनुमति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम यह आयोजन खुद भी करेगा। पेयजल और मोबाइल टॉयलेट के साथ खोया पाया व मेडिकल शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें