फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami 2022: दूध पीते न बीन की धुन पर नाचते हैं सांप, ये भ्रांतियां हैं बेहद खतरनाक

Tue, 02 Aug 2022 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 नाग पंचमी पर सांपों को दूध पिलाने की परंपरा है, लेकिन इसके परे जंतु वैज्ञानिक का मानना है कि सांप का पाचन तंत्र दूध पचाने लायक नहीं है। इसलिए इन्हें दूध नहीं पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
नाग पंचमी पर नाग की पूजा करतीं श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी पर आज घर-घर में सांपों को दूध पिलाने की परंपरा निभाई जाती है, लेकिन जंतु विज्ञानियों के मुताबिक सांप दूध नहीं पीते हैं। सांप को दूध पिलाना उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। सांप का पाचन तंत्र दूध के लिए नहीं बना है। सांप में ऐसे एंजाइम नहीं पाए जाते जो दूध को पचा सकें। दूध से उसके शरीर में इन्फेक्शन फैलता है, जो जानलेवा साबित होता है। 

15-20 दिन तक भूखा प्यासा रखे जाते हैं सांप 

वाइल्ड लाइफ एसओएस के डॉ. बैजूराज एमवी ने बताया कि नागपंचमी पर जो सांप दूध पीते दिखाए जाते हैं, उन्हें सपेरे 15-20 दिन तक भूखा प्यासा रखते हैं, जिससे जब भूखे सांप के सामने दूध आता है तो भूख मिटाने के लिए वह इसे पी तो लेता है, पर हजम नहीं कर पाता। सांप में दूध पचाने वाले एंजाइम होते ही नहीं। सपेरे सांप पकड़कर उनके जहरीले दांत तोड़ देते हैं, जिससे उनके मुंह में घाव हो जाता है। यह इन्फेक्शन ही उनके लिए जानलेवा होता है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
नाग - फोटो : अमर उजाला

क्या बीन की धुन पर नाचते हैं सांप ?

इसी तरह बीन बजाने पर सांप का नाचना भी भ्रांति है। सांप के बाहरी कान नहीं होते। वह केवल जमीन से आती तरंगों को महसूस करते हैं। बीन बजाने पर सपेरे के हाथों और बीन के इशारे पर वह इधर-उधर हिलते हैं, जिसे लोग सांप का नाचना मान लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सांप

दूध सांप के लिए जहर

वाइल्ड लाइफ डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि सांप का भोजन चूहे, मेंढक, कीड़े-मकोड़े हैं। दूध केवल स्तनधारी ही पचा सकते हैं। दूध सांप के लिए जहर की तरह होता है।

4 of 5
सांप - फोटो : अमर उजाला

हर सांप नहीं है जहरीला

देश में सांपों की 300 से भी अधिक प्रजातियां हैं, जिनमें से 60 से अधिक विषैली हैं। 40 से अधिक कम विषैली और लगभग 180 प्रजातियां विषैली नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाग - फोटो : amar ujala

ये हैं सबसे ज्यादा विषैले सांप

स्पेक्टेकल्ड कोबरा (नाग), कॉमन क्रेट, रसल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर को 'बिग 4' विषैली सांप प्रजाति के रूप में संदर्भित किया जाता है, जो भारत में अधिकांश सांप के काटने से होने वाली मृत्यु और चोट के मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें