ब्रजभूमि पर बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। कोरोना के कारण भले ही भक्त इस बार मंदिरों में जाकर अपने आराध्य के दर्शन न कर सके हों, लेकिन उनमें उल्लास और उमंग की कोई कमी नहीं रही। हजारों मंदिरों से लेकर घर द्वार तक भव्य रूप से सजाए गए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अद्भुत छटा बिखरी। सुबह से रात तक घंटे-घड़ियालों की ध्वनि के साथ नंदलाला के जयघोषों से ब्रज की धरा गूंजती रही। अगर आप इन अलौलिक क्षणों के दर्शन करने से चूक गए हैं तो हम लेकर आए हैं कृष्ण के जन्मोत्सव की अद्भुत तस्वीरें, जो आपका मनमोह लेंगी।
विज्ञापन
2 of 7
राधाकृष्ण की आरती उतारते सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। बुधवार सुबह जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत राधा-श्रीकृष्ण की विशेष पूजा के साथ हुई। सेवायतों ने राधाकृष्ण की दिव्य आरती की। इस दौरान भागवत भवन में सीमित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर भव्य दीपदान का आयोजन किया गया। भगवान के जन्म की बेला से पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहस्त्रों दीपों से जगमगा उठा। सहस्त्रों दीप के प्रकाश से जगमगाती भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के अलौकिक और विहंगम दर्शन करा रही थी।
4 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजावट की गई। शाम होते ही मंदिर परिसर सतरंगी रोशनी से नहा गए। रात को यह दृश्य और अलौलिक हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर इंद्रदेव ने कान्हा का जलाभिषेक किया। दोपहर से ही काली घटाओं ने ब्रज के आंगन को ढक लिया था। कड़कड़ाती बिजली के साथ तेज और ठंडी हवाओं ने लोगों को आनंदित किया। कान्हा के भक्त गलियों और सड़कों पर अपने लाडले के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी आसमान से मेघ भी जमकर बरसे।
विज्ञापन
6 of 7
प्राचीन केशव देव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में बुधवार को ठाकुरजी को मंगला दर्शन के बाद नवीन पोशाक धारण कराकर विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद सेवायतों द्वारा भजन, बधाई गायन किया गया। पोशाक बंगलुरू की भक्त निकिता शर्मा द्वारा ठाकुर जी को अर्पित की गई। मंदिर में चहुंओर आनंद बरस रहा था। बधाई गायन में भक्त ठाकुजी को रिझा रहे थे। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया।
द्वारिकाधीश का विशेष श्रृंगार किया गया
- फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव प्रात: छह बजे से ही प्रारंभ हो गया। मंदिर में नौबत बजाई गई, प्रात: 6.15 बजे तक मंगला के दर्शन खोले किए। इसके बाद दूध, दही, शहद, बूरा और घी से ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। ठाकुर जी का रत्नों, स्वर्ण और चांदी के आभूषणों से भव्य शृंगार हुआ। तदोपरांत ठाकुर जी के राजभोग के दर्शन खुले।