फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमीः जन्मस्थान पर आने वाले कृष्ण भक्तों के लिए खुशखबर, इतने बजे तक होंगे दर्शन

Fri, 23 Aug 2019 04:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्री कृष्णजन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
24 अगस्त को कृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का अभिषेक स्वर्ण जड़ित चांदी से बनी गाय के दूध से होगा।

विज्ञापन

2 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
इसमें श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही स्वचालित यंत्रों से कामधेनु गाय के थन से दूध निकलने लगेगा। उस दूध से ठाकुर जी का अभिषेक होगा। इसके बाद दही, घी, बूरा, शहद एवं दूध से रात्रि 12:15 से 12:30 तक ठाकुरजी के श्री विग्रह का दिव्य महाभिषेक होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
12:30 से 12:40 तक शृंगार आरती के दर्शन होंगे। जन्म के समय रात्रि 1:30 बजे तक दर्शन को मंदिर खुला रहेगा। जन्मोत्सव को और भव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र से ढोल वादक भी पहुंचेंगे। 

4 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
इस दिन प्राकट्य के साथ ही संपूर्ण मंदिर प्रांगण में शंख ध्वनि बजेगी। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे जन्मभूमि परिसर को कलात्मक रूप से सजाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
जन्मभूमि परिसर स्थित केशवदेव मंदिर में कई प्रकार के पुष्प, पत्र एवं वस्त्रों से निर्मित भव्य बंगले में प्रभु श्रीकृष्ण विराजमान होंगे। आकर्षक रोशनी के अलावा पुष्प रत्न के अद्भुत संयोजन से इसे नया रूप दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें