फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी एजेंट से रोज 50 से अधिक चैट करता था रविंद्र, ऐसे नेहा के संपर्क में आया; कई चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 17 Mar 2025 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ISI Agent News: फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का चार्जमैन पाकिस्तानी एजेंट से रोज 50 से अधिक चैट करता था। फेसबुक पर फोटो देखकर रविंद्र कुमार निशाने पर आया था। एटीएस सोशल मीडिया एकाउंट खंगाल रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
जासूसी के आरोप में पकड़ा गया रविंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
UP News In Hindi: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट से फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी का चार्जमैन रविंद्र कुमार यूं ही संपर्क में नहीं आया। एक गलती से वह जाल में फंस गया। एटीएस की पड़ताल में सामने आया कि उन्होंने फेसबुक पर फैक्टरी में खिंची फोटो को शेयर किया था। 

इस फोटो से ही वह निशाने पर आ गया। एजेंट चार्जमैन से व्हाट्सएप पर हर दिन चैट करती थी। 50 से अधिक मैसेज करती थी। वॉयस और वीडियो कॉल पर भी जानकारी हासिल कर रही थी। 

बुंदू कटरा निवासी रविंद्र कुमार से फेसबुक पर पाकिस्तानी एजेंट कथित नेहा शर्मा ने जून 2024 में संपर्क किया था। रविंद्र कुमार ने फेसबुक पर अपने फोटो शेयर किए थे। युवती ने बातचीत के दौरान सबसे पहले इन फोटो की जानकारी ही रविंद्र कुमार से ली थी। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑर्डिनेंस फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर 50 से अधिक मैसेज करती थी युवती
खुद को भी इसरो से जुड़ा बताया था। उन्होंने रविंद्र कुमार से आर्डनेंस फैक्टरी से जुड़ी जानकारी लेना शुरू कर दिया। इसके बावजूद वह युवती के इरादों को नहीं समझ पाए। एटीएस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि रविंद्र कुमार को युवती व्हाट्सएप पर 50 से अधिक मैसेज करती थी। इनका जवाब भी रविंद्र दे रहे थे। बाद में हर दिन वीडियो और वॉयस कॉल भी होने लगे। युवती की फ्रेंड लिस्ट में कई भारतीय लोग भी शामिल थे। इस कारण ही रविंद्र ने विश्वास कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
टूंडला में स्थित फैक्टरी का द्वतीय गेट - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी से भी जुटा रहे जानकारी 
फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित आर्डनेंस फैक्टरी में गगनयान, ड्रोन, थल और वायु सेना के प्रोजेक्ट से संबंधित कई उपकरण तैयार किए जाते हैं। आईएसआई एजेंट इन्हीं सब की जानकारी चार्जमैन से ले रही थी। कई दस्तावेज ऐसे थे, जो चार्जमैन के पास नहीं होने चाहिए थे। यह कहां से आए थे? चार्जमैन को कौन उपलब्ध करा रहा था? यह पता किया जा रहा है। 

 

4 of 7
आरोपी रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
खातों में कहीं रकम तो नहीं आई 
एटीएस यह भी पता कर रही है कि चार्जमैन के बैंक खातों में कहीं बाहर से रकम तो नहीं आई है। फिलहाल उसके रहन सहन में कोई बदलाव नहीं हुआ था। मगर, आशंका है कि उन्होंने रकम को कहीं निवेश किया हो। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल को कब्जे में लेने के साथ ही खातों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी रविंद्र की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
खंगाल रहे नेहा शर्मा की फ्रेंड लिस्ट 
आईएसआई के एजेंट हैंडलर युवती अपनी आईडी ऐसे नामों से बनाती हैं, जिनसे लोग उन्हें भारतीय समझें। चार्जमैन को जाल में फंसाने के लिए भी नेहा शर्मा नाम से आईडी को बनाया था। आईडी में कई फ्रेंड भारतीय थे। फोटो भी थे, जिनसे नहीं लग सकता था कि कोई और है। एटीएस भी अब नेहा शर्मा की फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों का डाटा तैयार कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
ISI Agents Arrested - फोटो : अमर उजाला
सख्ती से ओईएफ कर्मचारियों में दहशत
एटीएस (आतंकवादी निरोधी दस्ता) की ओर से हजरतपुर ऑर्डनेंस फैक्टरी के कर्मचारी की गिरफ्तारी होने पर कर्मचारियों में दहशत है। चार दिन छुट्टी के बाद सोमवार को ओईएफ खुलेगी। कर्मचारी होने वाली सख्ती और पूछताछ के बारे में आशंकित हैं। ऑर्डनेंस फैक्टरी हजरतपुर में चार्जमैन बुंदू कटरा निवासी रविंद्र कुमार को एटीएस ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। उसने मोबाइल के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की एजेंट को संवेदनशील व गोपनीय जानकारियां भेजी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी इलाके में रहता है चार्जमैन रविंद्र - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पाकिस्तानी एजेंट के जाल में फंसकर उसे सभी जानकारियां दे रहा था। कर्मचारी आशंकित हैं कि सोमवार को जब वे ड्यूटी पर पहुंचेंगे तो उनके लिए नए क्या आदेश होंगे। कर्मचारी अपना मोबाइल पास रख पाएंगे या नहीं। रोक लग सकती है। अन्य बदलाव भी हो सकते हैं। एक कर्मचारी के वजह से सभी कर्मचारियों को शक की नजर से देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: हाय, मैं नेहा- दोस्ती करोगे... आईएसआई के जाल में ऐसे फंसा चार्जमैन; वीडियो कॉल पर होती थी अश्लील बातें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें